दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को जबरन उठाने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और अपने मंत्री को बचाने का आरोप लगाया। हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मंत्री बृजभूषण सिंह का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला खिलाडियों का आज अपमान किया जा रहा है। केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली में धरने पर बैठे खिलाड़ियों को जबरन उठाया गया। कांग्रेस पहलवानों ने साथ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मंत्री बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार कर जेल नही भेजा जाता तब तक कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।
Deewan Singh
Editor