उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन और पर्यटन विभाग ने गढ़वाल व कुमाऊं हिमालयी क्षेत्र में 83 चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोल दिया है। अधिसूचित चोटियों पर पर्वतारोहण करने पर वन विभाग की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विदेशी पर्वतारोहियों से इंडियन माउंटेयरिंग फाउंडेशन की ओर से तय शुल्क लिया जाएगा। समुद्रतल से 5700 मीटर से लेकर 7756 मीटर तक की ऊंचाई वाली चोटियों में कामेट, नंदा देवी (पूर्वी), चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली, नीलकंठ प्रमुख रूप शामिल है। पर्वतारोहण की गाइडलाइन के अनुसार, अधिसूचित चोटियों पर भारतीय पर्वतारोहियों के लिए प्रदेश सरकार को पीक शुल्क, कैंपिंग शुल्क, पर्यावरण शुल्क नहीं देना होगा। यह निर्णय देश के युवा पर्वतारोहियों एवं साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है। विदेशी पर्वतारोहियों को पूर्व में वन विभाग की ओर से लगाए जाने वाले अभियान शुल्क में छूट दी गई। अब उन्हें केवल भारतीय पर्वतारोहण संस्था नई दिल्ली (आईएमएफ) द्वारा निर्धारित शुल्क का ही भुगतान करना होगा। पर्वतारोहण के लिए सभी आवेदन उत्तराखंड माउंटेनियरिंग परमिशन सिस्टम के माध्यम से किए जाएंगे। पर्वतारोहण गतिविधियों को प्रोत्साहित करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन के साथ रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान मिलेगी।
Trending
उत्तराखंड में आठ हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का फायदा
उत्तराखंड में स्वास्थ्य योजनाओं में बदलाव से मरीजों को कागजी कार्रवाई से बड़ी राहत
चीन मुद्दे पर राहुल गांधी के बोलते ही लोकसभा में हंगामा
देहरादून के गांवों में शादी समारोहों में बीयर पर पूरी तरह प्रतिबंध
अधिसूचित चोटियों पर भारतीय पर्वतारोहियों से नहीं लिया जाएगा कोई वन शुल्क
झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय पुल पर फेस आईडी आधारित एंट्री सिस्टम शुरू, भारत-नेपाल यात्रियों को सुविधा
कालसी क्षेत्र देहरादून में एचआरटीसी बस दुर्घटना, पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू जारी
अपराध नियंत्रण में कार्रवाई के साथ आत्ममंथन भी जरूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी