एटा। यूपी के एटा से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां आज होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना बागवाला क्षेत्र में एटा-गंजडुंडवारा रोड स्थित खारजा नहर में बाइक गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार डंबर सिंह अपने पुत्र के साथ फरीदाबाद से अपने साले को एटा के अहमदाबाद गांव छोड़कर वापस गांव जमालपुर थाना सहावर जिला कासगंज जा रहे थे। जैसे ही वह खारजा नहर के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर सीधे नहर में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना बागवाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। होली के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव जमालपुर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending
रुद्रपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार वाहन ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, चालक फरार
भू-राजनीतिक तनाव से ऐतिहासिक गिरावट पर पहुंचा रुपया
देहरादून और रुद्रपुर में दिखी होली की रंगीन धूम
उत्तर प्रदेश के एटा में नहर हादसे में पिता-पुत्र की मौत
नैनीताल के नयना देवी मंदिर में पर्यटकों ने खेली पारंपरिक होली
अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया संकट पर भारत की पैनी नजर
सुद्धोवाला जेल में 900 कैदियों को वैज्ञानिकों ने सिखाया प्राकृतिक रंग बनाना, हर्बल होली और भव्य उत्सव की तैयारी
गुलाल की खुशबू और रंगों की बौछार का पर्व होली: ज्योतिष में हर रंग का विशेष महत्व