तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान के समक्ष पैसों का संकट और लड़कों तथा लड़कियों की साथ में शिक्षा के मुद्दे पर देश में स्कूल और कॉलेज नहीं खुल रहे हैं।
खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी ने रविवार को कहा कि लड़कियों के लिए अलग से क्लास बनाने में समय लगेगा।
देश पर कब्जा करने के बाद से ही तालिबान ने महिलाओं के लिए कई प्रतिबंध लगा दिए थे।अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए सार्वजनिक विश्वविद्यालय और हाई स्कूल अभी फिर से खोले जाने बाकी हैं, और तालिबान ने देश पर कब्जा करने के बाद सह शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया।