मुंबई: गर्मी का मौसम है, या सर्दी का! यह बात मुंबई में समझ के बाहर है. यहां दिसंबर में तापमान 40 डिग्री के आसपास है. इस तरह तापमान बढ़ने से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. विभाग के मुताबिक, पूरे महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा गर्मी मुंबई में पड़ रही है. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में लगातार विकास के काम होने से बिल्ट-अप एरिया बढ़ता जा रहा है, जबकि वनस्पति और जलाशय कम होते जा रहे हैं. यही वजह है मुंबई में गर्मी लगातार बढ़ रही है. गौर करने लायक बात यह है कि शुक्रवार को मौसम अचानक गर्म नहीं हुआ, बल्कि उसके एक दिन पहले गुरुवार को भी मुंबई का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस था. यह पूरे महाराष्ट्र की तुलना में सबसे ज्यादा था.
इन शहरों में भी पड़ रही गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई के बाद रत्नागिरी में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सिय,, पूना में 32.3 डिग्री सेल्सियस, दहानू में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. खास बात यह है कि मुंबई के ही उपनगर सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ऊपर है.
अरब सागर में गहरा दबाव
बताया जाता है कि अरब सागर पड़ रहे गहरे दबाव की वजह से हवाओं की दिशा बदल गई है. इसे वजह से उसे दक्षिण-पूर्व की ओर बहना पड़ रहा है. अगले कुछ दिनों तक मुंबई में ऐसा ही मौसम रहेगा. दिन के अलावा रात के तापमान में भी वृद्धि हो गई है.
चार दिन पहले ठंडा था पानी
कोलाबा स्थित मौसम विभाग के केंद्र ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया. जबकि, सांताक्रूज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री था. बता दें, चार दिन पहले तक मुंबई और उसके आसपास का पानी ठंडा था, लेकिन गुरुवार-शुक्रवार को यह मौसम में बदलाव की वजह से गर्म हो गया.
लगातार गर्म हो रहा जमीनी सतह का तापमान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ने इस पर रिसर्च की और पाया कि दक्षिण मुंबई की जमीनी सतह का तापमान साल 2000 से 2022 के बीच 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है. ताजा रिपोर्ट का दावा है कि मुंबई में जमीनी सतह का तापमान पिछले 20 सालों में 27.1 डिग्री से बढ़कर 32.2 डिग्री हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में लगातार विकास के काम होने से बिल्ट-अप एरिया बढ़ता जा रहा है, जबकि वनस्पति और जलाशय कम होते जा रहे हैं. यही वजह है मुंबई में गर्मी लगातार बढ़ रही है.