• Latest
  • Trending
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर,SSP के दावे पर उठे सवाल

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर,SSP के दावे पर उठे सवाल

September 18, 2022
अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

February 5, 2023
टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

February 5, 2023
तो क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नही खेलेगा पाकिस्तान? भारत के इस फैसले के बाद गहराए संशय के बादल!

तो क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नही खेलेगा पाकिस्तान? भारत के इस फैसले के बाद गहराए संशय के बादल!

February 5, 2023
असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

February 5, 2023
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के विवादित ट्वीट पर घमासान, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के विवादित ट्वीट पर घमासान, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

February 5, 2023
इस ग्रह पर पनप सकता है मानव जीवन, पानी होने की भी जताई जा रही संभावना

इस ग्रह पर पनप सकता है मानव जीवन, पानी होने की भी जताई जा रही संभावना

February 4, 2023
दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रहे इस्तीफा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रहे इस्तीफा

February 4, 2023
बीते 5 सालों में भारत ने खरीदे 1.9 लाख करोड़ के हथियार, पाकिस्तान- चीन को माकूल जवाब देने में मिलेगी मदद

बीते 5 सालों में भारत ने खरीदे 1.9 लाख करोड़ के हथियार, पाकिस्तान- चीन को माकूल जवाब देने में मिलेगी मदद

February 4, 2023
इस न्यूट्रिएंट की कमी से शुगर और हार्ट डिजीज का खतरा हो जाता है दोगुना, इन फूड्स को आज से शुरू करें खाना

इस न्यूट्रिएंट की कमी से शुगर और हार्ट डिजीज का खतरा हो जाता है दोगुना, इन फूड्स को आज से शुरू करें खाना

February 3, 2023
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 35% की भारी गिरावट, बाकी कंपनियों के शेयर भी बिखरे, आखिर क्या है वजह जानिए

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 35% की भारी गिरावट, बाकी कंपनियों के शेयर भी बिखरे, आखिर क्या है वजह जानिए

February 3, 2023
कराची में कादियानी मस्जिद पर तोड़फोड़, TLP ने ताबड़तोड़ हथौड़े बरसाए, सामने आया वीडियो

कराची में कादियानी मस्जिद पर तोड़फोड़, TLP ने ताबड़तोड़ हथौड़े बरसाए, सामने आया वीडियो

February 3, 2023
महाराष्‍ट्र में बीजेपी को लगा झटका, विधान परिषद सीट के चुनाव में इस प्रमुख गढ़ से मिली शिकस्त

महाराष्‍ट्र में बीजेपी को लगा झटका, विधान परिषद सीट के चुनाव में इस प्रमुख गढ़ से मिली शिकस्त

February 2, 2023
Monday, February 6, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Politics
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Video
  • Daily Post Special
No Result
View All Result
The DailyPost 24
No Result
View All Result

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर,SSP के दावे पर उठे सवाल

by News Desk
September 18, 2022
in Viral Video, Crime
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर,SSP के दावे पर उठे सवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर पूरी कहानी सामने आ गई है। शक के बाद लड़की को पकड़ा गया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। जब हॉस्टल प्रबंधन ने लड़की के मोबाइल से उसके साथी लड़के को मैसेज कर सवाल पूछा तो उसने अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया।
 
इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा और उसके शिमला के साथी सन्नी पर IPC की धारा 354-C और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इस केस में दर्ज पुलिस FIR के अनुसार, शनिवार शाम 3 बजे कुछ लड़कियां हॉस्टल वार्डन राजविंदर कौर के पास पहुंचीं। उन्होंने शक जताया कि आरोपी छात्रा वाशरूम में 6 लड़कियों का वीडियो बना रही थी। वार्डन राजविंदर कौर ने लड़की से पूछताछ की। इसके बाद यूनिवर्सिटी की गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर रीतू को इसकी जानकारी दी। रीतू ने इन सबको लेकर आने को कहा।
वार्डन आरोपी छात्रा और शक जताने वाली लड़कियों को लेकर गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर के पास पहुंचीं। वहां आरोपी छात्रा से पूछा गया तो उसने फोटो या वीडियो बनाने से इनकार कर दिया। मैनेजर ने दावा किया कि जब उसने आरोपी छात्रा का मोबाइल चेक किया तो उसमें से फोटो और वीडियो डिलीट किए हुए मिले।
 
आरोपी छात्रा के मोबाइल पर लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे, जिसके बाद मैनेजर को उस पर शक हो गया। मैनेजर ने आरोपी छात्रा को कॉल उठाने को कहा और स्पीकर ऑन करवा लिया। मैनेजर ने छात्रा को कहा कि वह कॉल करने वाले लड़के को कहे कि उसके पास जो फोटो और वीडियो हैं, वह उसे भेजे। यह सुनकर लड़के ने उसे अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया। मैनेजर ने सख्ती की तो आरोपी छात्रा ने सारी बातें कबूल कीं।
आरोपी छात्रा ने कहा कि यह वीडियो मैंने ही बनाया था। मेरा दोस्त सन्नी शिमला में रहता है। उसे ही यह वीडियो भेजा था। यह वीडियो और फोटो दूसरे मोबाइल पर कैसे पहुंच गई, इसके बारे में उसे पता नहीं है। पुष्टि होने के बाद मैनेजर ने इसके बारे में पुलिस को शिकायत कर दी।
अब SSP के दावे पर उठे सवाल
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना के मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से जल्दबाजी वाली दिख रही है। एक तरफ FIR में गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर कह रही है कि लड़की ने आरोप कबूल किया। आरोपी लड़के ने उसे अश्लील स्क्रीनशॉट भी भेजा। इसके बावजूद SSP विवेकशील सोनी का कहना है कि लड़की ने सिर्फ अपनी वीडियो बनाई थी। वही आगे भेजी थी। हालांकि वह यह जरूर दावा कर रहे हैं कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) की मैनेजमेंट के साथ-साथ पंजाब पुलिस की रोपड़ रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और मोहाली के SSP विवेकशील सोनी ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में किसी लड़की ने खुदकुशी की कोशिश या इस जैसा कोई कदम नहीं उठाया। इसके उलट कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं जिनमें शनिवार-रविवार दरम्यानी रात में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से लड़कियों को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। वीडियो में अफरातफरी का माहौल नजर आता है।
 
सवाल ये है कि अगर CU में किसी लड़की को कुछ नहीं हुआ तो उन्हें उठाकर एंबुलेंस में कहां और क्यों ले जाया गया? हालांकि पुलिस अफसर तर्क दे रहे हैं कि कुछ लड़कियां बेहोश हो गई थी। फिर भी पूरे मामले को लेकर CU प्रबंधन और पंजाब पुलिस के दावे सवालों के घेरे में हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी की लड़कियां गुस्से में हैं। छात्राओं का कहना है कि वे हॉस्टल में सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं। उन्होंने हॉस्टल प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल प्रशासन ने पैसे देकर मीडिया और पुलिस को वापस भेज दिया। आरोपी लड़की सबके सामने अपनी गलती का कबूलनामा करने वाली थी, लेकिन प्रशासन ने यह भी नहीं होने दिया। यह खबर पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं…
 
हॉस्टल में लड़कियों ने पूछा- ऐसा क्यों किया
वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर उसने अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखाकर उसे मास्टरमाइंड बताया। 

यह भी पढ़ें 👉

असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

कराची में कादियानी मस्जिद पर तोड़फोड़, TLP ने ताबड़तोड़ हथौड़े बरसाए, सामने आया वीडियो

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

Category

  • accident
  • Astrology
  • Business
  • Covid-19
  • Crime
  • Daily Post Special
  • Defense
  • Delhi
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Environment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • jobs
  • Law
  • Nainital
  • others
  • Politics
  • RBI
  • Religion
  • Science
  • Sports
  • States
  • Technology
  • terrorism
  • uttarakhand
  • Viral Video
  • weather
  • World

Contact Us

Deewan Singh
Editor

Address : H.No.-16, Khatalgoan, Almora, Uttarakhand-263661
Contact : +91-9540960425
Email : editorthedailypost24@gmail.com
Website:www.thedailypost24.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 thedailypost24.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Politics
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Video
  • Daily Post Special

© 2021 expose24x7india.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In