सीएम धामी उत्तरकाशी के दौरे पर थे जहां एक खेत में काम करने वाले किसान को देख सीएम रुक गये और किसान के खेत में पावर बीडर से पहले तो जुताई करने लगे बाद में बीज रोपण भी किया, सीएम ने किसान के खेत में पूरा काम किया, फिर मेहनताना भी नहीं लिया और किसानों को उन्नत खेती और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की नसीहत भी दी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री ने गांव क्षेत्र में मंडुवे की खेती को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बुआई की एवं महिलाओं को मंडुए के बीज वितरित किए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने खेतो में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काव किया। साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तेमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।