• Latest
  • Trending
लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतारे जाने पर अकाली दल ने आप सरकार से मांगी सफाई

लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतारे जाने पर अकाली दल ने आप सरकार से मांगी सफाई

September 19, 2022
अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

February 5, 2023
टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

February 5, 2023
तो क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नही खेलेगा पाकिस्तान? भारत के इस फैसले के बाद गहराए संशय के बादल!

तो क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नही खेलेगा पाकिस्तान? भारत के इस फैसले के बाद गहराए संशय के बादल!

February 5, 2023
असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

February 5, 2023
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के विवादित ट्वीट पर घमासान, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के विवादित ट्वीट पर घमासान, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

February 5, 2023
इस ग्रह पर पनप सकता है मानव जीवन, पानी होने की भी जताई जा रही संभावना

इस ग्रह पर पनप सकता है मानव जीवन, पानी होने की भी जताई जा रही संभावना

February 4, 2023
दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रहे इस्तीफा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रहे इस्तीफा

February 4, 2023
बीते 5 सालों में भारत ने खरीदे 1.9 लाख करोड़ के हथियार, पाकिस्तान- चीन को माकूल जवाब देने में मिलेगी मदद

बीते 5 सालों में भारत ने खरीदे 1.9 लाख करोड़ के हथियार, पाकिस्तान- चीन को माकूल जवाब देने में मिलेगी मदद

February 4, 2023
इस न्यूट्रिएंट की कमी से शुगर और हार्ट डिजीज का खतरा हो जाता है दोगुना, इन फूड्स को आज से शुरू करें खाना

इस न्यूट्रिएंट की कमी से शुगर और हार्ट डिजीज का खतरा हो जाता है दोगुना, इन फूड्स को आज से शुरू करें खाना

February 3, 2023
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 35% की भारी गिरावट, बाकी कंपनियों के शेयर भी बिखरे, आखिर क्या है वजह जानिए

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 35% की भारी गिरावट, बाकी कंपनियों के शेयर भी बिखरे, आखिर क्या है वजह जानिए

February 3, 2023
कराची में कादियानी मस्जिद पर तोड़फोड़, TLP ने ताबड़तोड़ हथौड़े बरसाए, सामने आया वीडियो

कराची में कादियानी मस्जिद पर तोड़फोड़, TLP ने ताबड़तोड़ हथौड़े बरसाए, सामने आया वीडियो

February 3, 2023
महाराष्‍ट्र में बीजेपी को लगा झटका, विधान परिषद सीट के चुनाव में इस प्रमुख गढ़ से मिली शिकस्त

महाराष्‍ट्र में बीजेपी को लगा झटका, विधान परिषद सीट के चुनाव में इस प्रमुख गढ़ से मिली शिकस्त

February 2, 2023
Monday, February 6, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Politics
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Video
  • Daily Post Special
No Result
View All Result
The DailyPost 24
No Result
View All Result

लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतारे जाने पर अकाली दल ने आप सरकार से मांगी सफाई

by News Desk
September 19, 2022
in Politics
लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतारे जाने पर अकाली दल ने आप सरकार से मांगी सफाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर मान और केजरीवाल को इस पर सफाई देने को कहा है। उनका कहना है कि इन रिपोर्ट्स ने पंजाबियों को दुनिया भर में शर्मिंदा किया है।

क्या है पूरा मामला
भगवंत मान 17 सितंबर को जर्मनी से दिल्ली लौट रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी दौरान फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर उन्हें लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया। वे नशे में थे, इसलिए एयरलाइन ने ऐसा फैसला लिया।

लुफ्थांसा वेबसाइट के मुताबिक, यह विमान फ्रैंकफर्ट से शनिवार दोपहर 1.40 बजे रवाना होने वाला था। यह दिल्ली में रात 12.55 बजे लैंड करता, लेकिन इस हंगामे के बाद विमान 4 घंटे की देरी से शाम 5.52 बजे उड़ान भर पाया और सोमवार सुबह 4.30 बजे दिल्ली में लैंड हुआ।

यात्रियों ने कहा- वे नशे में थे
विमान के बाकी यात्रियों के अनुसार CM मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे। उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी उन्हें संभाल रहे थे। इस वजह से सुरक्षा का हवाला देते हुए मान को नीचे उतार दिया गया। उनके स्टाफ ने कोशिश की कि उन्हें न उतारा जाए, लेकिन फ्लाइट का स्टाफ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। एक अन्य यात्री का कहना है कि इस पूरे वाकये के चलते फ्लाइट चार घंटे लेट हुई। सोशल मीडिया पर इसे लेकर सीएम भगवंत मान की आलोचना हो रही है।

AAP ने कहा- ये खबर झूठी है, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी
AAP के मीडिया कम्युनिकेशन के निदेशक चंदर सुता डोगरा ने बताया था कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं थी। इसी वजह से 17 तारीख की बजाय वे 18 तारीख को दिल्ली रवाना हुए। उधर, AAP ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया है। CM कार्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत वाधवा ने कहा कि यह सब फालतू बातें हैं। मुख्यमंत्री के जर्मनी दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 18 सितंबर तक जर्मनी में रहना था।

सुखबीर बादल बोले- मान और केजरीवाल इस मुद्दे पर सफाई दें
सुखबीर सिंह बादल ने कहा- इस विमान के यात्रियों ने मीडिया को जो जानकारी दी है, वह परेशान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया, क्योंकि वे नशे में थे। इस वजह से फ्लाइट 4 घंटे देरी से उड़ान भर पाई।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार इन खबरों पर चुप है। CM भगवंत मान और दिल्ली CM केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए, क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। अगर मान को विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को जर्मन सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए।

दिल्ली कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
दिल्ली कांग्रेस ने भी भगवंत मान को अधिक नशे में होने की वजह से फ्लाइट से उतारे जाने को शर्मनाक घटना बताया। दिल्ली कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस घटना से जुड़ी न्यूज क्लिपिंग शेयर करते हुए लिखा गया कि यह बड़े शर्म की बात है।

11 सितंबर को जर्मनी गए थे मान
मान 11 सितंबर को जर्मनी गए थे। जर्मनी में उन्होंने म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन का दौरा किया और पंजाब में निवेश की मांग की। वह दुनिया के प्रमुख व्यापार मेले, ड्रिंकटेक 2022 में भी शामिल हुए। उनके साथ उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

शराब के कारण सुर्खियों में रहे मान…

साल 2019 में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक रैली में कहा था कि उन्होंने अब शराब छोड़ दी है और वे अपनी मां की सलाह पर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा था- मेरे कई पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर मुझे बदनाम किया जाता था। मेरे राजनीतिक विरोधीआरोप लगाते रहते हैं कि मान दिन-रात शराब के नशे में रहता था। इस लिए मैं नए साल पर इसे छोड़ रहा हूं। इस दौरान उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉

अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

Category

  • accident
  • Astrology
  • Business
  • Covid-19
  • Crime
  • Daily Post Special
  • Defense
  • Delhi
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Environment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • jobs
  • Law
  • Nainital
  • others
  • Politics
  • RBI
  • Religion
  • Science
  • Sports
  • States
  • Technology
  • terrorism
  • uttarakhand
  • Viral Video
  • weather
  • World

Contact Us

Deewan Singh
Editor

Address : H.No.-16, Khatalgoan, Almora, Uttarakhand-263661
Contact : +91-9540960425
Email : editorthedailypost24@gmail.com
Website:www.thedailypost24.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 thedailypost24.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Politics
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Video
  • Daily Post Special

© 2021 expose24x7india.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In