नई दिल्ली। मेरठ में आज दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की हत्या से सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि अभी तक दोनों युवकों के शवों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रोहटा क्षेत्र जैनपुर गांव के जंगल में 40 वर्षीय युवक का शव मिला है जबकि दूसरा शव भी जैनपुर गांव के जंगल में गेहूं के खेत में पहले शव से 10 मीटर की दूरी पर मिला है। रोहटा क्षेत्र जैनपुर गांव के जंगल में 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। धारदार हथियार से हत्या की है। चेहरे पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। शव के ऊपर प्लास्टिक का बोरा ढका हुआ था। कपड़े की दो बेडशीट भी शव के ऊपर मिली हैं। दूसरा शव भी जैनपुर गांव के जंगल में गेहूं के खेत में पहले शव से 10 मीटर की दूरी पर मिला है। इस युवक की उम्र भी 40 साल के आसपास बताई जा रही है। युवक के गले में रस्सी मिली है। ऐसे में पुलिस मान रही है की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त न होने पर मोर्चरी भेज दिया।
Deewan Singh
Editor