कानपुर। यहां कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आज रोड़वेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। वहीं घटना से सवारियों में चीख-पुकार मच गयी। हादसे में पचास सवारियां घायल हो गयी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर से बांदा जा रही विकास नगर डिपो की बस महोली मोड़ के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि विकास नगर डिपो की बस कानपुर से बांदा कर्वी जा रही थी। बस पर पचास से अधिक सवारियां बैठी थीं। कानपुर से फतेहपुर जाते समय बस जैसे ही महाराजपुर के महोली मोड़ के पास पसुंची तभी सड़क के बीचोबीच अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक ब्रेक ली। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई।बस पलटते ही सवारियों के बीच चीख – पुकार मच गई।तेज आवाज सुन आसपास मौजूद लोग बस की तरफ भागे।लोगों की मदद से सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ लोग बस के अंदर फंस गए थे जिनको सीसे तोड़कर बाहर निकाला गया।सभी को मामूली चोटें ही आई हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल बस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसौल भेजा।वहीं कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार नजदीक के निजी अस्पताल हेतु ले जाया गया।घटना के बाद यात्री डरे – सहमे हुए थे।पुलिस ने दूसरी बसों से यात्रियों को आगे के लिए रवाना किया।घायलों में फतेहपुर के श्याम वीर कुशवाहा, रमेश गुप्ता, संजय कुमार , निधि, कल्पना , मुकेश रहे।बांदा के रहने वाले अक्षय , अमित, सुमित्रा , रुचि , नन्हकी , रानी, सौरभ , सचिन आदि रहे।थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि गाय को बचाने में सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई।बस कानपुर से बांदा जा रही थी।लोगों को मामूली चोटें आई हैं।घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाकर उनको दूसरी बसों से भेज दिया गया।बस चालक गंभीर है उसको सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया गया है।
Deewan Singh
Editor