बुधवार, देश के इतिहास में एक काले पन्ने की तरह जड़ गया जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 11 अन्य लोगों की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। इस दुख की घड़ी में कई ऐसे लोग थे जो सोशल मीडिया में जनरल बिपिन रावत की शहादत का मजाक बना रहे थे या फिर सोशल मीडिया पोस्ट्स में ‘हाहा’ रिएक्शन दे रहे थे।
कौन है अली अकबर?
अली अकबर एक जाने-माने मलयालम फिल्म डायरेक्टर है। डायरेक्टर अली अकबर ने सोशल मीडिया में यह एलान किया कि वह इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने विशेष संप्रदाय द्वारा जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर मजाक बनाने की निंदा करी थी। उसके बाद एक अन्य अकाउंट के द्वारा फिर डायरेक्टर ने ऐलान किया कि धर्म विशेष की गलत आचरण के विरोध में वह इस्लाम छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब उनका और उनके परिवार का कोई धर्म नहीं होगा।

क्या होगा नया नाम
डायरेक्टर ने बताया की अब उनका नया नाम राम सिंह होगा। उन्होंने बताया की यह रामसिमहन एक व्यक्ति था जिसे धर्म विशेष के लोगों ने इसलिए मार दिया था क्योंकि उसने हिंदू धर्म अपनाया था।