नोएडा। यूपी के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर के गली नंबर दो में रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई। युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम दोनों ने क्यों उठाया और पिस्तौल उनके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
Trending
त्रिशूल अनावरण के बाद सीएम धामी की भव्य शोभायात्रा, रुद्रपुर को बड़ी विकास सौगात
अपराध के मुद्दे पर दून PHQ घेराव में पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता
एसएससी एमटीएस नकल मामले में दो गिरफ्तार, एसटीएफ ने लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए
यूपी में वैलेंटाइन डे पर हड़कंप: नोएडा सेक्टर-39 क्षेत्र में बंद कार से युवक-युवती के शव मिले
उत्तराखंड बीजेपी कोर बैठक में बड़ा बदलाव, बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत गैरहाज़िर
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ‘भीष्म’ मंच से एलएसी की चुनौतियों पर रखा विस्तृत रणनीतिक दृष्टिकोण
उत्तराखंड में सभी सरकारी कार्यालयों के लिए 500 मीटर निगरानी कवरेज का गृह विभाग ने दिया आदेश
भीमाशंकर लिंग ने महाशिवरात्रि पर केदार लिंग को केदारनाथ का 325वां रावल घोषित किया
यूपी में वैलेंटाइन डे पर हड़कंप: नोएडा सेक्टर-39 क्षेत्र में बंद कार से युवक-युवती के शव मिले
- by Admin
- Feb 14, 2026