नई दिल्ली। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह उस वक्त विवादों में आ गया, जब भावी पत्रकारों को मंच से सम्मान मिलने की जगह उपेक्षा का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में करीब 275 छात्रों को डिग्री दी जानी थी, लेकिन मंच से केवल लगभग 10 मेडल विजेताओं को ही बुलाया गया, जबकि बाकी छात्र अपने परिवार के साथ नीचे बैठे रह गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले ही छात्रों को परिवार सहित आने का निमंत्रण दिया था और पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने की अनिवार्यता भी तय की थी। ऐसे में छात्र पूरे उत्साह और तैयारी के साथ पहुंचे थे, लेकिन जब उन्हें मंच से नहीं बुलाया गया, तो यह उनके लिए सम्मान के बजाय निराशा और अपमान का कारण बन गया। छात्रों का साफ कहना था कि अगर सभी को मंच से डिग्री नहीं देनी थी, तो पहले ही इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी।
इसी बीच जब छात्रा सारा इस्माइल को बाद में मंच पर बुलाया गया, तो उन्होंने गुस्से और तंज भरे अंदाज में कहा, “एचजेयू का बेइज्जती करने के बाद इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया।” यह एक वाक्य पूरे बैच की नाराजगी का प्रतीक बन गया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे पत्रकारिता के मंच से निकली सबसे सटीक प्रतिक्रिया बता रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल Haribhau Bagde और डिप्टी सीएम Prem Chand Bairwa की मौजूदगी रही। लंबे भाषणों के बाद जब समारोह लगभग समाप्त कर दिया गया और छात्रों को मंच से नहीं बुलाया गया, तो गुस्सा फूट पड़ा। वीआईपी मेहमानों के जाने के बाद छात्रों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद प्रशासन को अपना फैसला बदलना पड़ा और डिप्टी सीएम को दोबारा मंच पर बुलाकर छात्रों को एक-एक कर डिग्री दी जाने लगी।
हालांकि तब तक मामला सिर्फ डिग्री देने का नहीं रह गया था, बल्कि यह सवाल खड़ा हो चुका था कि क्या सम्मान भी विरोध के बाद ही मिलेगा। यह पूरी घटना एक बड़ी विडंबना को उजागर करती है, जहां पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों को ही अपनी बात रखने के लिए विरोध का सहारा लेना पड़ा। मंच पर पत्रकारिता की बातें हुईं, लेकिन उसी मंच से संवाद और संवेदनशीलता गायब नजर आई और शायद यही इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा कटाक्ष बन गया।
Trending
उत्तराखंड में आध्यात्मिक उत्साह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्रि अष्टमी समारोह के दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का किया सम्मान।
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच पेट्रोलियम कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला बाधाओं के संबंध में पीएम मोदी राज्यों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा।
जयपुर दीक्षांत समारोह में सम्मान न मिलने पर छात्रों का विरोध
ऐतिहासिक कुंभ भूमि लग्जरी फ्लैटों और महलों में तब्दील भूमा निकेतन प्रबंधक ने उत्तराखंड सरकार से तत्काल संरक्षण की मांग की।
मुख्यमंत्री धामी ने रानीपोखरी लॉ यूनिवर्सिटी पर सस्ती राजनीति को नकारा उत्तराखंड उच्च शिक्षा क्षेत्र हेतु स्थायी विकास का किया वादा।
उत्तराखंड के लिए रामनवमी का ऐतिहासिक उपहार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत निवासियों हेतु देहरादून पिथौरागढ़ हवाई सेवा की शुरू।
भारत में ईंधन संकट: दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
कोर्ट के फैसलों की समीक्षा के बाद उत्तराखंड के अशासकीय शिक्षकों को पुरानी पेंशन और प्रोन्नत वेतनमान का लाभ मिलने की उम्मीद।