नई दिल्ली। एलपीजी संकट के बीच भारत के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे दो जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है। भारत के दोनों जहाजों ने आज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है। भारत की तरफ से आज जानकारी देते हुए रणधीर जायसवाल ने बताया कि आज सुबह भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी ले जाने वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गए हैं। दोनों जहाज शिवालिक और नंदादेवी ने आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार किया और भारत की ओर पहुंच रहे हैं, दोनों जहाज 16 मार्च और 17 मार्च को भारत पहुंचेंगे। रणधीर जायसवाल ने बताया हमने कल 30 मर्चेंट नेवी अधिकारी लाए थे, कुल संख्या 3000 नाविक हैं। एलपीजी वाहक जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग का आदेश है। पिछले तीन दिनों में हमें 6 वाहक जहाज प्राप्त हुए हैं। भारतीय नौसेना के वॉर शिप इस समय गल्फ ऑफ़ ओमान में है जहां पर वो मर्चेंट शिप को अब से कुछ देर बाद एस्कॉर्ट करेंगे। फ़ारस की खाड़ी में 24 भारतीय जहाज फंसे हैं। आज सुबह दो भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गए। प्रत्येक जहाज 46000 मीट्रिक टन ले जा सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन एवं तेल शोधन) सुजाता शर्मा ने कहा कि कच्चे तेल और रिफाइनरियों के संबंध में, हमारे पास कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति है और हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। खुदरा दुकानों पर स्टॉक की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हम अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए घरेलू स्तर पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल का उत्पादन करते हैं इसलिए हमें आयात की कोई आवश्यकता नहीं है।
Trending
18 हजार रुपये मानदेय की मांग पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, देहरादून की सड़कों पर बैठकर दिया धरना
नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे को लेकर एडवाइजरी जारी, सील बंद पैकेट, एक्सपायरी लिखना जरूरी
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 4546 करोड़ की भारी धनराशि मंजूर, उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को दी नई मजबूती
होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़े एलपीजी जहाज शिवालिक और नंदादेवी
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंककर जताया कड़ा विरोध
उत्तराखंड में बिजली की मांग 4.5 करोड़ यूनिट, उपलब्धता मात्र 2.1 करोड़; यूपीसीएल के छूटे पसीने
उत्तर कोरिया के संदिग्ध ICBM लॉन्च के बाद जापान हाई अलर्ट पर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सदन में बड़ा बयान: सरकार विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार