मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा के दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वह वृन्दावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने संत श्री प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के परिकरों और शिष्यों द्वारा राष्ट्रपति का भव्य और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस मौक पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रेमानंद महाराज के बीच एकांतिक वार्तालाप हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों लोगों के बीच मुख्य रूप से अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज के सरल जीवन और उनके आध्यात्मिक उपदेशों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आश्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। इससे पहले गुरुवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू मथुरा पहुंची थीं। मथुरा में राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की। राष्ट्रपति ने राधा केलि कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में संत के प्रवचन सुने। यह सप्ताह इसलिए भी विशेष है क्योंकि गुरुवार को संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मदिन था। आश्रम में राष्ट्रपति ने संत से आध्यात्मिक चर्चा की और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने प्रसन्न मुद्रा में राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी।
Trending
राष्ट्रीय सर्वे के तहत उत्तराखंड में हर परिवार की आय का विवरण जुटाएगी सरकार
वैश्विक चिंता बढ़ी: डीजीसीए ने खाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ान से बचने को कहा
हल्द्वानी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी: 21 मार्च को रक्षा मंत्री के दौरे के चलते बदला गया पहाड़ों का रूट
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू, अध्यात्म और सेवा पर चर्चा
उत्तराखंड में ओवरटाइम पर मिलेगी दोगुनी मजदूरी, श्रम विभाग ने नियमावली के मसौदे पर 30 दिन में मांगे सुझाव
बदरीनाथ में भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित, ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी
मदन कौशिक और खजान दास समेत 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज
केदारनाथ धाम में दिनभर की विशेष पूजा अब 51 हजार रुपये में, बीकेटीसी बोर्ड बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू, अध्यात्म और सेवा पर चर्चा
- by Admin
- Mar 20, 2026