नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को दो दिनों के इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया। नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ साल बाद इजरायल पहुंचे हैं, इससे पहले वह 2017 में इजरायल गए थे। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी आज इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। वह येरुशलम का दौरा करेंगे। वह इजरायली संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। इस दौरान पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को यहूदी नरसंहार स्मारक का दौरा करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा समझौतों को अपडेट करने पर बातचीत होगी। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग को लेकर एमओयू पर भी साइन हो सकते हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी का इजरायल दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब वेस्ट बैंक में इजरायल की गतिविधियों की इस्लामिक देश कड़ी आलोचना कर रहे हैं और मिडिल-ईस्ट में तनाव कायम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है और अगर ऐसा होता है तो मिडिल ईस्ट में एक बड़ा संघर्ष छिड़ने की आशंका है। वहीं इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के एक अहम ट्रेड और डिफेंस पार्टनर इजरायल के साथ रणनीतिक रिश्तों को और अधिक मजबूती देना है।
Trending
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के आरोपों पर गोदियाल का पलटवार: बोले- चैंपियन के कहने पर ही उन्हें नवी मुंबई के क्लब ले गया था
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों से अभद्रता पड़ेगी भारी: नई एसओपी के तहत तुरंत दर्ज होगी एफआईआर और कड़ी कार्रवाई
मूल्यांकन प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव: सीबीएसई अब कंप्यूटर और विशेष सॉफ्टवेयर से कराएगा कॉपियों की जांच
चंपावत और पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए सेना में सुनहरा अवसर: बनबसा में अग्निवीर भर्ती की तैयारियां पूर्ण
दो दिवसीय इजरायल दौरे पर पीएम मोदी, रक्षा और व्यापार पर रणनीतिक बातचीत
भराड़ीसैण में सुरक्षा का अभेद्य किला: पुलिस अधीक्षक ने दिए बाहरी लोगों के गहन सत्यापन और बैरिकेडिंग के निर्देश
रुद्रपुर गैंगरेप मामला: देवर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता का परिणाम: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के बेहतर बजट प्रबंधन को सराहा और नवाजा