नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हिन्दू युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग उठा रहे हें। इस बीच रविवार को दिल्ली नगर निगम ने एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया है। जानकारी के अनुसार होली के दिन उत्तम नगर में जब इस वारदात को अंजाम दिया गया, तो पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरुद्दीन, जमालुद्दीन, मुस्ताक, कमरुद्दीन, मुजफ्फर और ताहिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी उत्तम नगर के ही रहने वाले हैं। मामले के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल में बताया गया कि दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़ा हो गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि एक लड़की ने कथित तौर पर दूसरी महिला पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस झड़प में आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोग शामिल थे। घायलों में 26 वर्षीय तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि इस घटना ने काफी तूल पकड़ा हुआ है और मामले ने सांप्रदायिक रंग भी ले लिया था।
Trending
भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद धोनी ने बुमराह और कोच की जमकर तारीफ की
हरिद्वार हाईवे पर खौफनाक हादसा: टक्कर के बाद CNG सिलेंडर फटा, भड़की भीषण आग
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सियासी हलचल तेज: मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने भराड़ीसैंण में डाला डेरा
उत्तम नगर होली हत्याकांड: सात आरोपी गिरफ्तार, MCD ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर
मुख्यमंत्री धामी की कुशल मॉनिटरिंग का परिणाम: आईसीजेएस क्रियान्वयन में हरियाणा और असम को पीछे छोड़ शीर्ष पर उत्तराखंड
LUCC चिटफंड धोखाधड़ी गहराई: कोर्ट के आदेश पर यूपी में शबाब हुसैन रिज़वी की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई
अनुभवों की चलती-फिरती पाठशाला हैं हमारी बुजुर्ग माताएं: देहरादून में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
कुमाऊं के मैदानी इलाकों में 34 डिग्री पार जा सकता है पारा: मौसम विभाग ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
उत्तम नगर होली हत्याकांड: सात आरोपी गिरफ्तार, MCD ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर
- by Admin
- Mar 08, 2026