नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयाबा से जुड़े एक अहम हैंडलर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह बांग्लादेश से नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था और भारत में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर उन्हें आतंकी संगठन में भर्ती कराने की कोशिश कर रहा था। स्पेशल सेल की टीम ने 29 मार्च की रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के इलाके में छापा मारकर शब्बीर लोन को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि हाल ही में जिस लश्कर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था, शब्बीर लोन उसी का मुख्य साजिशकर्ता और हैंडलर है। जांच में सामने आया है कि शब्बीर लोन भारत में सीधे नहीं आया, बल्कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते चोरी-छिपे देश में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहकर आतंकी संगठन के लिए नए लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक उसे पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैंडलरों से लगातार निर्देश मिल रहे थे। ये लोग भारत में अपने नेटवर्क को मजबूत करने और नए युवाओं को संगठन में शामिल कराने की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि शबीर लोन एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संपर्क करता था। वह उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा की तरफ आकर्षित कर आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए उकसाने की कोशिश करता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि उसका मकसद भारत में एक नया नेटवर्क तैयार करना था, ताकि भविष्य में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शबीर लोन पहले भी आतंक से जुड़े मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। साल 2007 में उसे गैरकानूनी गतिविधियों और विस्फोटक पदार्थ से जुड़े मामलों में पकड़ा गया था। उस समय उसके पास से हथियार भी बरामद हुए थे और उसे करीब छह साल की सजा हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद भी वह आतंकी नेटवर्क से जुड़ा रहा और बाद में फिर से सक्रिय होकर संगठन के लिए काम करने लगा।
Trending
साहित्यिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साहित्य ग्राम स्थापना के जरिए पेश किया नया विजन
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का तंज- फ्यूज बल्बों को इकट्ठा करने का केंद्र बन गई है अब कांग्रेस
दो सौ सीसीटीवी कैमरों से होगी यात्रा की निगरानी, 14 एसओएस प्वाइंट सक्रिय, इन पर रहेगा फोकस
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह, अलग-अलग विधाओं में मुख्यमंत्री धामी ने इन्हें किया सम्मानित
दिल्ली में आतंकी अलर्ट: लश्कर का ऑपरेटिव गिरफ्तार, युवाओं को ऑनलाइन कर रहा था भर्ती
रुद्रपुर क्राइम: हनीट्रैप में व्यवसायी को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो बनाकर धमकी
देहरादून क्राइम न्यूज: ओवरटेक विवाद बना जानलेवा, निर्दोष ब्रिगेडियर को लगी गोली
देहरादून हिरासत मौत में बढ़ा रहस्य, विसरा जांच के लिए भेजा गया, न्यायिक जांच शुरू
दिल्ली में आतंकी अलर्ट: लश्कर का ऑपरेटिव गिरफ्तार, युवाओं को ऑनलाइन कर रहा था भर्ती
- by Admin
- Mar 30, 2026