उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
गाजियाबाद क्राइम न्यूज़: टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर अज्ञात हमलावरों का हमला
डामटा हादसा: अनियंत्रित कार यमुना में समाई, गांव में पसरा मातम
गंभीर आरोप का उल्लेख न होने पर हाईकोर्ट ने निलंबन आदेश निरस्त किया
निजामगढ़ में लाठी-डंडों से हमला, जसपुर में दो लोग घायल
एक्साइज घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट ने आरोप खारिज किए
उत्तराखंड ऊर्जा निगमों का टैरिफ प्रस्ताव: जानिए क्यों बढ़ सकते हैं बिजली के दाम और क्या है नियामक आयोग की तैयारी
उत्तराखंड मकान गणना 2026: प्रगणक पूछेंगे 33 सवाल, मोबाइल ऐप पर दर्ज होगा हर ढांचे और मंदिर-कुएं का पूरा विवरण
पाकिस्तान की तड़के एयरस्ट्राइक के बाद काबुल धमाकों से दहला