नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को एनसीईआरटी किताब विवाद मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया है। कमेटी में एक पूर्व जज, एक शिक्षाविद् और एक कानून के बड़े जानकार को रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यदि न्यायपालिका में किसी भी अन्य संस्थान की तरह कमियां हैं और यदि ऐसी कमियों की ओर संकेत किया जाता है, तो यह भविष्य के न्यायाधीशों और वकीलों की मदद करेगा और वर्तमान में शामिल पक्षों को सुधारात्मक कदम उठाने में सहायता करेगा। मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा कि एक सप्ताह के भीतर डोमेन विशेषज्ञों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाए और कानूनी अध्ययन पर सामग्री तैयार करने के लिए नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी, भोपाल से भी परामर्श लिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक अध्याय में उनकी भूमिका के बाद प्रोफेसर मिशेल डैनिनो, शिक्षक सुपर्णा दिवाकर और कानूनी शोधकर्ता आलोक प्रसन्ना कुमार को स्कूल पाठ्यक्रम तैयार करने में किसी भी भूमिका से बाहर करने का आदेश केंद्र और एनसीईआरटी को दिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अगर वे आदेश में संशोधन चाहते हैं तो वे अदालत से संपर्क कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस मुद्दे पर न्यायपालिका को बदनाम करने वाले सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है। सोशल मीडिया पर न्यायपालिका के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वालों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। मैं बतौर सीजेआई ऐसे लोगों को छोड़ने वाला नहीं हूं। न्यायापालिका को बदनाम करने वालों ने अब तक बिना शर्त माफी मांगी या नहीं ये भी देखना होगा।
Trending
वन्यजीव हमले में मृतक के परिजनों को अब 10 लाख का मुआवजा: उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाई सहायता राशि
उत्तराखंड में बजट नियमों का उल्लंघन: अलग-अलग सरकारों ने अनुमानित राशि से अधिक किया सरकारी धन का उपयोग
उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और गैरसैंण बनेंगे स्मार्ट सिटी: चारधाम और आदि कैलाश मार्ग पर सुविधाओं का विस्तार
महिला सशक्तिकरण की ओर धामी सरकार का बड़ा कदम: देवभूमि परिवार आईडी में महिलाएं बनेंगी परिवार की मुखिया
संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने पेश की आर्थिक रिपोर्ट: उत्तराखंड के राजस्व संग्रहण में हुई 51 गुना वृद्धि
उत्तराखंड बजट सत्र के बीच सीएम धामी का जनसंवाद: इकॉनमी और इकोलॉजी के समन्वय पर दिया जोर
बदरी-केदार धाम में गैर-सनातनियों का प्रवेश वर्जित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले पर दी पहली प्रतिक्रिया
सुराज सेवा दल का जोरदार प्रदर्शन: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए दीवालीखाल में पुलिस से भिड़ंत