दिवाली का पर्व नजदीक है। जिसमें धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हर साल धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले आता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की भी पूजा होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लोग सोने, चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इस दिन सोने,चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना काफी शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। तो आइए जानते हैं धनतेरस का शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय।
1- धनत्रयोदशी या धनतेरस के दौरान लक्ष्मी पूजा को प्रदोष काल के दौरान किया जाना चाहिए जो कि सूर्यास्त के बाद प्रारम्भ होता है.
2- धनतेरस पूजा रविवार, अक्टूबर 23, 2022 पर
3- धनतेरस मुहूर्त :शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक
4- अवधि :0 घंटे 21 मिनट
5- प्रदोष काल का समय :5 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक
6- वृषभ काल :6 बजकर 58 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि धनतेरस के दिन सोने-चांदी की चीजों को सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदना काफी शुभ माना जाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग को काफी शुभ माना जाता है और इसमें सभी सिद्धियों का वास होता है। सर्वार्थ सिद्धि योग को सबसे बड़ा मुहूर्त माना जाता है और धनतेरस के दिन स्वर्ण और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए इससे बड़ा मुहूर्त कोई नहीं हो सकता। इस साल स्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें कि इस मुहूर्त में राहुकाल का कोई असर नहीं पड़ता है क्योंकि राहुकाल का असर केवल यात्रा पर पड़ता है।