• Latest
  • Trending
उत्तराखंड में इगास पर्व पर रहेगा राजकीय अवकाश, CM धामी ने किया ऐलान, भैलो संग 11 दिन बाद मनाई जाएगी उत्तराखण्ड की ईगास बग्वाल

उत्तराखंड में इगास पर्व पर रहेगा राजकीय अवकाश, CM धामी ने किया ऐलान, भैलो संग 11 दिन बाद मनाई जाएगी उत्तराखण्ड की ईगास बग्वाल

October 25, 2022
रेलवे स्टेशन के बाहर GRP जवानों ने आटो चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

रेलवे स्टेशन के बाहर GRP जवानों ने आटो चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

February 6, 2023
रोज-डे से क्यों शुरू होता है वैलेंटाइन वीक? जानें इस किस रंग के गुलाब की क्या है अहमियत?

रोज-डे से क्यों शुरू होता है वैलेंटाइन वीक? जानें इस किस रंग के गुलाब की क्या है अहमियत?

February 6, 2023
मेरे देश की जवानी… जेल के बाहर आते ही राम रहीम ने वीडियो सॉन्ग किया लॉन्च, अब उठ रहे सवाल

मेरे देश की जवानी… जेल के बाहर आते ही राम रहीम ने वीडियो सॉन्ग किया लॉन्च, अब उठ रहे सवाल

February 6, 2023
भूकंप से तुर्की-सीरिया में भीषण तबाही, पल भर में जमींदोज हुई इमारतें; पीएम मोदी ने की मदद की पेशकश

भूकंप से तुर्की-सीरिया में भीषण तबाही, पल भर में जमींदोज हुई इमारतें; पीएम मोदी ने की मदद की पेशकश

February 6, 2023
मर्सिडीज के मालिक ने पेट्रोल पंप पर हवा में उड़ाया कैश, महिला कर्मचारी की आंखों से छलक पड़े आंसू!

मर्सिडीज के मालिक ने पेट्रोल पंप पर हवा में उड़ाया कैश, महिला कर्मचारी की आंखों से छलक पड़े आंसू!

February 6, 2023
अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

February 5, 2023
टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

February 5, 2023
तो क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नही खेलेगा पाकिस्तान? भारत के इस फैसले के बाद गहराए संशय के बादल!

तो क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नही खेलेगा पाकिस्तान? भारत के इस फैसले के बाद गहराए संशय के बादल!

February 5, 2023
असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

February 5, 2023
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के विवादित ट्वीट पर घमासान, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के विवादित ट्वीट पर घमासान, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

February 5, 2023
इस ग्रह पर पनप सकता है मानव जीवन, पानी होने की भी जताई जा रही संभावना

इस ग्रह पर पनप सकता है मानव जीवन, पानी होने की भी जताई जा रही संभावना

February 4, 2023
दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रहे इस्तीफा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रहे इस्तीफा

February 4, 2023
Tuesday, February 7, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Politics
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Video
  • Daily Post Special
No Result
View All Result
The DailyPost 24
No Result
View All Result

उत्तराखंड में इगास पर्व पर रहेगा राजकीय अवकाश, CM धामी ने किया ऐलान, भैलो संग 11 दिन बाद मनाई जाएगी उत्तराखण्ड की ईगास बग्वाल

by News Desk
October 25, 2022
in Daily Post Special, India, Politics, uttarakhand
उत्तराखंड में इगास पर्व पर रहेगा राजकीय अवकाश, CM धामी ने किया ऐलान, भैलो संग 11 दिन बाद मनाई जाएगी उत्तराखण्ड की ईगास बग्वाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल/ बूढ़ी दीपावली को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो, इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है, हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। ज्ञात हो कि सदियों से गढ़वाल में दीपावली को बग्वाल के रूप में मनाया जाता है। जबकि दीपावली (बग्वाल) के ठीक 11 दिन बाद गढ़वाल में एक और दीपावली मनायी जाती है, जिसे ईगास कहा जाता है। वहीं कुमाऊं के क्षेत्र में इसे बूढ़ी दीपावली कहा जाता है। ईगास पर्व दीपावली से 11 दिन बाद आने वाली एकादशी को मनाया जाता है। इस पर्व के दिन सुबह मीठे पकवान बनाये जाते हैं जबकि रात में स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के बाद भैला जलाकर उसे घुमाया जाता है और ढोल नगाड़ों के साथ आग के चारों ओर लोक नृत्य किया जाता है। दीपावली के 11 दिन बाद इगास पर्व मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।

एक पौराणिक मान्यता है कि जब भगवान राम 14 वर्ष बाद लंका विजय कर अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने दिये जलाकर उनका स्वागत किया और उसे दीपावली के त्योहार के रूप में मनाया। लेकिन कहा जाता है कि गढ़वाल क्षेत्र में लोगों को इसकी जानकारी 11 दिन बाद मिली। इसलिए यहां पर दीपावली के 11 दिन बाद यह दीवाली (इगास) मनाई जाती है। वहीं दूसरी और सबसे प्रचलित मान्यता के अनुसार गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी टिहरी के राजा महीपति शाह की सेना के सेनापति थे। करीब 400 साल पहले राजा ने माधो सिंह को सेना लेकर तिब्बत से युद्ध करने के लिए भेजा। इसी बीच बग्वाल (दीपावली) का त्यौहार भी था, परन्तु इस त्यौहार तक कोई भी सैनिक वापिस ना आ सका। सबने सोचा माधो सिंह और उनके सैनिक युद्ध में शहीद हो गए, इसलिए किसी ने भी दीपावली (बग्वाल) नहीं मनाई। परन्तु दीपावली के ठीक 11वें दिन माधो सिंह भंडारी अपने सैनिकों के साथ तिब्बत से दवापाघाट युद्ध जीत वापिस लौट आए। कहा जाता है कि युद्ध जीतने और सैनिकों के घर पहुंचने की खुशी में उस समय दिवाली मनाई थी। उस दिन एकादशी होने के कारण इस पर्व को इगास नाम दिया गया और उसी दिन से गढ़वाल क्षेत्र में दीपावली के 11 दिन बाद इगास पर्व मनाया जाता है। इगास पर्व के दिन लोग घरों की लिपाई-पुताई कर पारम्परिक पकवान बनाते है। गाय-बैलों की पूजा की जाती और रात को पूरे उत्साह के साथ गाँव में एक जगह इकठ्ठे होकर भैलो खेलते। भैलो का मतलब एक रस्सी से है, जो पेड़ों की छाल से बनी होती है। इगास-बग्वाल के दिन लोग रस्सी के दोनों कोनों में आग लगा देते हैं और फिर रस्सी को घुमाते हुए भैलो खेलते हैं। ईगास बग्वाल के दिन भैला खेलने का विशेष महत्व है। यह चीड़ की लीसायुक्त लकड़ी से बनाया जाता है। यह लकड़ी बहुत ज्वलनशील होती है। इसे दली या छिल्ला कहा जाता है। जहां चीड़ के जंगल न हों वहां लोग देवदार, भीमल या हींसर की लकड़ी आदि से भी भैलो बनाते हैं। इन लकड़ियों के छोटे-छोटे टुकड़ों को एक साथ रस्सी अथवा जंगली बेलों से बांधा जाता है। फिर इसे जला कर घुमाते हैं। इसे ही भैला खेलना कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉

रेलवे स्टेशन के बाहर GRP जवानों ने आटो चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

रोज-डे से क्यों शुरू होता है वैलेंटाइन वीक? जानें इस किस रंग के गुलाब की क्या है अहमियत?

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

Category

  • accident
  • Astrology
  • Business
  • Covid-19
  • Crime
  • Daily Post Special
  • Defense
  • Delhi
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Environment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • jobs
  • Law
  • Nainital
  • others
  • Politics
  • RBI
  • Religion
  • Science
  • Sports
  • States
  • Technology
  • terrorism
  • uttarakhand
  • Viral Video
  • weather
  • World

Contact Us

Deewan Singh
Editor

Address : H.No.-16, Khatalgoan, Almora, Uttarakhand-263661
Contact : +91-9540960425
Email : editorthedailypost24@gmail.com
Website:www.thedailypost24.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 thedailypost24.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Politics
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Video
  • Daily Post Special

© 2021 expose24x7india.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In