नई दिल्ली। कर्नाटक में होने वाले द्विवार्षिक विधान परिषद के चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि आगामी तीन जून को यहां विधान परिषद का चुनाव होना हैं। भाजपा की लिस्ट में राज्य के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि विजयेन्द्र का नाम न होने से सियासत गरमा सकती है, क्योंकि पूर्व सीएम येदियुरप्पा अपने बेटे को एमएलसी चुने जाने के बाद एक प्रमुख कैबिनेट पद पर नियुक्त करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। आपको यह भी बता दें कि यह चुनाव इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि 14 जून को सात सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। कर्नाटक विधान मंडल में कुल 75 सीटें हैं। इनमें भाजपा के 37 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 26 और जेडीएस के 10 सदस्य हैं।
उधर विधान परिषद चुनाव से पहले कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया खुलकर सामने आ गए हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची आलाकमान को भेज दी है। जिसके चलते राज्य में पार्टी के अंदर खींचतान की बात सामने आ रही है।
Deewan Singh
Editor