नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं, लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते रोज गुरुवार को देश में 7,584 मरीज मिले और 24 की मौत हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 4 करोड़ 32 लाख 5 हजार 106 हो गई है। वहीं अब तक इस संक्रमण से 5 लाख 24 हजार 747 लोगों की जान चली गई है। बता दें क इससे पहले बुधवार को देश में 7,240 पॉजिटिव मिले थे और 8 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 7 दिनों में कोरोना मरीज दो गुना बढ़ गए हैं। 3 जून को देश में सिर्फ 3945 पॉजिटिव थे। अब यह संख्या बढ़कर 7,584 पहुंच गई है।
उधर महाराष्ट्र में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में गुरुवार को 2,813 नए केस मिले। 1,047 लोग ठीक भी हो गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए केस में 4% की बढ़ोतरी हुई। अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1700 से ज्यादा संक्रमित मिले। बीते नौ दिन (1 जून से 9 जून) में मुंबई में नए केस 138% और ऐक्टिव मरीज 135% बढ़ गए।
वहीं केरल में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 2193 नए पॉजिटिव केस मिले,1296 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों की मौत हो गई। केरल में पॉजिटिविटी रेट 11.50% है, मतलब 100 में से करीब 12 मरीज संक्रमित मिल रहे, जो अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा है।
Deewan Singh
Editor