अफ्रीकी देश सेनेगल की संसद में महिला सांसद को थप्पड़ मारने पर विवाद हुआ। घटना 2 दिसंबर की है। एक सांसद ने महिला सांसद को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गुस्साई महिला मंत्री ने उन पर कुर्सी फेंक दी। इसके बाद दोनों सांसदों में मारपीट हो गई। अफ्रीकी देश सेनेगल के आम सदन में उस समय हंगामा मच गया, जब एक विपक्षी दल के सांसद ने सत्ताधारी पक्ष की महिला सांसद को थप्पड़ मार दिया। इस मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों नेताओं को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
संसद में बजट सेशन चल रहा था। कार्यवाही के दौरान रूलिंग पार्टी बेन्नो बोक्क याकार (BBY) की महिला सांसद एमी नदिये गनीबी ने राष्ट्रपति मैकी सॉल के तीसरे कार्यकाल का विरोध करने वाले एक आध्यात्मिक नेता की आलोचना कर दी। विपक्षी पार्टी के सांसद मस्साता साम्ब को ये बात पसंद नहीं आई। वो अपनी जगह से उठे और गनीबी को थप्पड़ मार दिया। आध्यात्मिक नेता की आलोचना को लेकर सांसद मस्साता साम्ब ने कहा- एक सांसद ने स्पिरिचुअल लीडर की इंसल्ट की है। ये गलत है। इस बात को महिला सांसद ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने तंज मारते हुए इसे टाल दिया। ये साम्ब को पसंद नहीं आया और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया।
❗*Chaos in Senegal Parliament after MP Slaps Female Colleague*
The brawl began when opposition member Massata Samb walked over and slapped Amy Ndiaye Gniby – an MP of the ruling coalition – during a budget presentation, TV footage showed. pic.twitter.com/9Y074xSVTS
— Daniel Marven (@danielmarven) December 2, 2022
ये पहली बार नहीं है जब किसी देश की संसद में हंगामा हुआ हो। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने 2020 में कार्यवाही के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की स्पीच फाड़ दी थी। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेलोसी ने ट्रम्प की स्पीच को अविश्वास का घोषणापत्र बताया था। डोनाल्ड ट्रंप ने इन सब विवादों के चलते पेलोसी को क्रेजी नैंसी भी कहा था।