नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को लेकर आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। भारतीय छात्रों ने बताया कि हम यूक्रेन से हंगरी निकालने के लिए भारतीय दूतावास और सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। वहीं दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं कल दोनों देशों की बैठक भी बेनतीजा रही। उधर रूस और यूक्रेन के बीच हालात को हल करने के लिए डिप्लोमैटिक कोशिशें भी की जा रही हैं। यूक्रेन संकट पर यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने अपात बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 29 और विपक्ष में 5 वोट पड़े। भारत समेत 13 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। उधर संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजनयिक मिशन के 12 सदस्यों को संयुक्त राज्य अमेरिका ने निष्कासित कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बात की जानकारी दी है। वहीं विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 216 भारतीय नागरिकों के साथ 8वीं उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।
Deewan Singh
Editor