नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को डिग्री प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपने दिमाग में पहले से ही अपने लिए एक भविष्य बना लिया होगा। इसलिए आज का दिन उपलब्धियों का ही नहीं, आकांक्षाओं का भी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत को 83 अरब डॉलर से ज्यादा का रिकॉर्ड एफडीआई मिला था। हमारे स्टार्ट-अप्स को भी महामारी के बाद रिकॉर्ड फंडिंग मिली। इन सबसे ऊपर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की गति में भारत की स्थिति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है।
#WATCH | PM Modi visits multiple classrooms to meet graduating students who couldn’t be present at the main venue of the Anna University convocation ceremony due to space constraints#Chennai pic.twitter.com/XC8fa9vYbY
— ANI (@ANI) July 29, 2022
मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के युवाओं को उम्मीद की नजर से देख रही है। क्योंकि आप देश के विकास इंजन हैं और भारत दुनिया का विकास इंजन है। COVID-19 महामारी एक अभूतपूर्व घटना थी। यह सदी में एक बार आने वाला संकट था। इसने हर देश का परीक्षा लिया। जैसा कि आप जानते हैं, विपत्तियां बताती हैं कि हम किस चीज से बने हैं। अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य पेशेवरों और आम लोगों की बदौलत भारत ने आत्मविश्वास से अज्ञात बिमारी का सामना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष में, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता था। नवाचार जीवन का एक तरीका बनता जा रहा है। पिछले 6 वर्षों में, मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप की संख्या में 15,000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।