जयमाला तो दूल्हे को पहना दी, लेकिन विवाह की रस्म अदा करने से पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई, परिजनों ने तलाश शुरू की तो दुल्हन नहीं मिली, लिहाजा बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई, वहीं परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ संतकबीरनगर के बकरा में मुकदमा दर्ज किया है।
जी हां दुल्हन का एसा अनोखा कारनामा संतकबीरनगर जिले में सामने आया है, जहां बकिरा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात आई बरात में जयमाला के बाद मंडप से दुल्हन अपने गांव के प्रेमी के साथ भाग गई। बखिरा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी उसके परिजनों ने बेलहर क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। शादी की निर्धारित तिथि रविवार की देर शाम बरात पहुंची। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी के रस्म की तैयारी चल रही थी। रात दो बजे दुल्हन मंडप से किसी बहाने निकली और फिर गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी की रस्म के लिए दुल्हन की तलाशा तो दुल्हन नहीं मिली। इस बात की जानकारी जब दूल्हा पक्ष को हुई तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। दुल्हन के नहीं मिलने से शादी का रस्म संपन्न नहीं हो पाई। रात में ही बराती पक्ष के लोग दूल्हे को लेकर बिना शादी के ही अपने गांव चले गए। इधर सोमवार को दुल्हन के भाई ने बखिरा पुलिस को तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसकी बहन गांव के युवक से बातचीत करती थी। आरोप है कि वही युवक अपने प्रेमजाल में फांस कर उसकी बहन को बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित भाई ने बहन को ढूंढने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुल्हन को भगाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सूचना मिली कि आरोपी युवक मुंबई रहता था। सोमवार को आरोपी युवती को लेकर मुंबई जा सकता है। उसी के आधार पर खलीलाबाद और बस्ती रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों को लगाकर मुंबई जाने वाली कुशीनगर और बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेनों की चेकिंग कराई गई, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। दोनों की तलाश जारी है।