अहमदाबाद। गुजरात के खंभात में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद हिंसा फ़ैलाने वालों पर प्रशासन की कार्यवाही हुई है। जिसमें खंभात में जिला प्रशासन ने हिंसा के आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन ने हिंसा की जगह स्थित दुकानों को तोड़ दिया। आपको बता दें, रामनवमी पर खंभात में हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी। इससे पहले मध्यप्रदेश के खरगोन में भी हिंसा के आरोपियों और पत्थरबाजों की अवैध संपत्तियों को प्रशासन ने गिरा दिया था।
जानकारी के अनुसार, दरगाह के सामने स्थित दुकानों को पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चला कर तोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसफाॅर्स तैनात की गई, इस दौरान एसडीएम समेत तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि ये संपत्तियां अवैध थीं और यहां आपराधिक गतिविधियां हो रही थीं, इसी वजह से इन पर एक्शन लिया गया है।
खंभात :
रामनवमी के दिन शोभायात्रा पर हुए हमले में बाद बुलडोजर चलाया गया।गैरकानूनी रूप से बनी दुकानें,अतिक्रमण हटाया गया।
आरोपियो की प्रॉपर्टी भी गैर कानूनी होने की जानकारी प्रशासन को मिली है,गैरकानूनी पाये जाने पर उसे भी तोड़ा जायेगा।@sanghaviharsh @dgpgujarat pic.twitter.com/xTSGDUewZf
— Janak Dave (@dave_janak) April 15, 2022