नई दिल्ली। दिल्ली के बलजीत नगर में दो गुटों में झगड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तीन युवकों में हुई लड़ाई में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भड़क गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो गुटों के झगड़े में नीतीश नाम के शख्स की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उफीजा, अदनान और अब्बास पर है. लड़ाई में नितेश और आलोक घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नीतेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि आरोपी फरार हैं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
#Delhi
दिल्ली के बलजीत नगर में नीतीश नाम के शख्स की पीट-पीटकर हत्या। हत्या का आरोप उफीजा, अदनान और अब्बास नाम के युवकों पर। हत्या के बाद इलाकों के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन। हत्यारों को फांसी देने की मांग की। दिल्ली पुलिस का कहना है इस मामले में कोई कम्यूनल एंगल नहीं है। pic.twitter.com/9hB05FgUBn— Rahul Chauhan (@chauhanrahullll) October 16, 2022