नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम नतीजों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में जश्न मना रहे। आप कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में नृत्य कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। अब तक के परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 80 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी को 60 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 4 सीटें जीती हैं, जबकि निर्दलीय को 1 सीट मिली है। मतगणना चल रही है।
#WATCH दिल्ली: आम आदमी पार्टी समर्थकों ने पार्टी कार्यलाय के बाहर जश्न मनाया।#MCDResults pic.twitter.com/tHT0bRzXFN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।
दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी: AAP सांसद राघव चड्ढा pic.twitter.com/2BtvNv92BF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
वहीं, एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को दिख रही सफलता पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जो रुझान हैं वो नतीजों में बदल रहे हैं। राजनीति को दिल्ली में केजरीवाल जी ने बदला है और अब MCD में भी बदल रहे हैं। पूरी दिल्ली में अब हम झाड़ू लगाएंगे। इससे ये समझ में आ रहा है नफरत की राजनीति को लोग नहीं मानते हैं, जनता जनार्दन है। बीजेपी वाले आप आदमी वालों से संपर्क नहीं कर सकते हैं।
MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान pic.twitter.com/LEYN12hf0o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।