• Latest
  • Trending
ब्रिटेन की महारानी निधन के बाद फिर सुर्ख़ियों में, पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा कनेक्शन

ब्रिटेन की महारानी निधन के बाद फिर सुर्ख़ियों में, पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा कनेक्शन

September 11, 2022
अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

February 5, 2023
टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर आया बीएसएनएल, 600 रूपये में पाएं रोजाना 5जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी  

February 5, 2023
तो क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नही खेलेगा पाकिस्तान? भारत के इस फैसले के बाद गहराए संशय के बादल!

तो क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नही खेलेगा पाकिस्तान? भारत के इस फैसले के बाद गहराए संशय के बादल!

February 5, 2023
असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

असम सरकार की बाल विवाह’ के खिलाफ कार्रवाई पर एआईयूडीएफ ने साधा निशाना

February 5, 2023
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के विवादित ट्वीट पर घमासान, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के विवादित ट्वीट पर घमासान, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

February 5, 2023
इस ग्रह पर पनप सकता है मानव जीवन, पानी होने की भी जताई जा रही संभावना

इस ग्रह पर पनप सकता है मानव जीवन, पानी होने की भी जताई जा रही संभावना

February 4, 2023
दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रहे इस्तीफा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग रहे इस्तीफा

February 4, 2023
बीते 5 सालों में भारत ने खरीदे 1.9 लाख करोड़ के हथियार, पाकिस्तान- चीन को माकूल जवाब देने में मिलेगी मदद

बीते 5 सालों में भारत ने खरीदे 1.9 लाख करोड़ के हथियार, पाकिस्तान- चीन को माकूल जवाब देने में मिलेगी मदद

February 4, 2023
इस न्यूट्रिएंट की कमी से शुगर और हार्ट डिजीज का खतरा हो जाता है दोगुना, इन फूड्स को आज से शुरू करें खाना

इस न्यूट्रिएंट की कमी से शुगर और हार्ट डिजीज का खतरा हो जाता है दोगुना, इन फूड्स को आज से शुरू करें खाना

February 3, 2023
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 35% की भारी गिरावट, बाकी कंपनियों के शेयर भी बिखरे, आखिर क्या है वजह जानिए

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 35% की भारी गिरावट, बाकी कंपनियों के शेयर भी बिखरे, आखिर क्या है वजह जानिए

February 3, 2023
कराची में कादियानी मस्जिद पर तोड़फोड़, TLP ने ताबड़तोड़ हथौड़े बरसाए, सामने आया वीडियो

कराची में कादियानी मस्जिद पर तोड़फोड़, TLP ने ताबड़तोड़ हथौड़े बरसाए, सामने आया वीडियो

February 3, 2023
महाराष्‍ट्र में बीजेपी को लगा झटका, विधान परिषद सीट के चुनाव में इस प्रमुख गढ़ से मिली शिकस्त

महाराष्‍ट्र में बीजेपी को लगा झटका, विधान परिषद सीट के चुनाव में इस प्रमुख गढ़ से मिली शिकस्त

February 2, 2023
Monday, February 6, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Politics
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Video
  • Daily Post Special
No Result
View All Result
The DailyPost 24
No Result
View All Result

ब्रिटेन की महारानी निधन के बाद फिर सुर्ख़ियों में, पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा कनेक्शन

by News Desk
September 11, 2022
in World
ब्रिटेन की महारानी निधन के बाद फिर सुर्ख़ियों में, पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा कनेक्शन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

1986 में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को महारानी एलिजाबेथ-II की सुरक्षा बढ़ाने की अपील से जुड़ा एक खत मिला। खत में लिखा था- ‘बहुत कम ब्रिटिशर्स को पता है कि रानी की रगों में पैगंबर मोहम्मद का खून दौड़ रहा है। हालांकि सभी मुस्लिम धार्मिक नेताओं को इस तथ्य पर गर्व है।’

खत में आगे लिखा था- ‘शाही परिवार के पैगंबर मोहम्मद का वंशज होना ही हमेशा मुस्लिम आतंकियों से उनकी सुरक्षा करेगा, इस भरोसा नहीं किया जा सकता है।’

ये खत लिखा था शाही वंश पर स्टडी करने वाली संस्था बर्क्स पीयरेज (Burke’s Peerage) के पब्लिशिंग डायरेक्टर हेरोल्ड ब्रूक्स-बेकर ने। खत लिखा तो गया था महारानी की सुरक्षा को लेकर, लेकिन इसमें एलिजाबेथ-II के पैगंबर मोहम्मद का वंशज होने के दावे ने तहलका मचा दिया।

1986 में पहली बार किया गया था दावा

महारानी एलिजाबेथ-II के मोहम्मद साहब के वंशज होने का दावा पहली बार 1986 में पब्लिकेशन हाउस बर्क पीयरेज ने छापा था। यह ब्रिटेन के शाही परिवार की रॉयल फैमिली की वंशावली पर काम करने वाली ब्रिटिश संस्था है। इसकी शुरुआत 1826 में जॉन बर्क ने की थी।

1986 में बर्क्स पीयरेज के पब्लिशिंग डायरेक्टर और वंशावली विशेषज्ञ हेरोल्ड ब्रूक्स-बेकर ने इस दावे से जुड़ा एक लेटर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को भेजा था। इसमें दावा किया- 43 पीढ़ियों की स्टडी से पता चलता है कि महारानी पैगंबर मोहम्मद की वंशज हैं। इस खबर को सबसे पहले अक्टूबर 1986 में यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल यानी UPI ने छापा था।

महारानी एलिजाबेथ-II के पैगंबर मोहम्मद का वंशज होने के दावे से जुड़ी खबर पहली बार विस्तार से मार्च 2018 में मोरक्को के अखबार Al-Ousboue ने छापी थी। अखबार ने 1986 में किए गए ब्रूक्स-बेकर के दावों को दोहराते हुए डिटेल से ये समझाने की कोशिश की थी कि कैसे एलिजाबेथ-II, पैगंबर मोहम्मद की वंशज हैं।

अखबार ने लिखा कि एलिजाबेथ-II असल में पैगम्बर मोहम्मद की बेटी फातिमा की 43वीं पीढ़ी की वंशज हैं।

इस दावे के अनुसार-एलिजाबेथ-II का खून का रिश्ता 14वीं सदी के अर्ल ऑफ कैम्ब्रिज से है, जो मध्‍यकालीन स्‍पेन के मुस्लिम साम्राज्य से लेकर पैगंबर की बेटी फातिमा से जुड़ा है। मोरक्को के अखबार के लिए ये आर्टिकल पत्रकार अब्देल-हामिद अल-अवनी ने लिखा था।

महारानी और पैगंबर मोहम्मद के बीच कनेक्शन को समझने के लिए इस दावे में शामिल कुछ अहम किरदारों को समझना होगा। नीचे किए गए सभी दावे मोरक्को के अखबार ने प्रकाशित किए थे…

फातिमा पैगंबर मोहम्मद की बेटी थीं और उनके वंशज अल-कासिम स्पेन के राजा थे। अल-कासिम के वंशज की बेटी जायदा और उनके बेटे सांचो के वंशजों से ही महारानी का कनेक्शन है।

11वीं सदी में स्पेन के शहर सेविले के शासक अबू अल-कासिम मोहम्मद इब्न अब्बाद थे। अल-कासिम पैगंबर मोहम्मद की बेटी फातिमा के वंशज होने की वजह से सीधे तौर पर पैगंबर के वंशज थे।

अल-कासिम ने अब्बासिद नाम से अपना राजवंश बनाया और अल-अन्दलुस स्थित सेविले पर 1023 से 1042 ईस्वी तक शासन किया। अल-अन्दलुस स्पेन और पुर्तगाल में स्थित मुस्लिम शासकों वाले इलाके को कहा जाता था।

आठवीं सदी में अरब के उमय्यद राजवंश से स्पेन में मुस्लिमों का शासन शुरू हुआ था, जो 15वीं सदी तक रहा था। इसी राजवंश के कमजोर पड़ने पर अल-कासिम के अब्बासिद राजवंश ने उसकी जगह ली।

अब्बासिद राजवंश के तीसरे राजा थे- अल-मुतामिद इब्न अब्बाद, उनकी एक बेटी थी, जिसका नाम था जायदा। सेविले पर अल्मोराविदों ने हमला कर दिया। अल्मोराविद एक बर्बर मुस्लिम राजवंश था, जो मोरक्को के आसपास के इलाके में केंद्रित था।

इस हमले से बचने के लिए सेविले की मुस्लिम राजकुमारी जायदा ने स्पेन के राजा अल्फोंसो-VI के यहां शरण ली। अल्फोंसो लियोन, कैसिले और गैलिसिया इलाके के राजा थे।

अल्फोंसो-VI ने जायदा को अपना लिया। जायदा धर्म बदलकर ईसाई बन गईं और अपना नाम बदलकर ईसाबेल रख लिया।

अल्फोंसो और जायदा का एक बेटा हुआ, जिसका नाम रखा गया सांचो अल्फोंसेज।

सांचो की एक वंशज ने आगे चलकर तीसरे अर्ल ऑफ कैम्ब्रिज, रिचर्ड कॉनिसब्रॉ से शादी की। अर्ल ऑफ कैम्ब्रिज इंग्लैंड के राजा एडवर्ड-III के पोते थे।

रिचर्ड कॉनिसब्रॉ के वंशजों का संबंध बाद में इंग्लेंड के राजा एडवर्ड-IV से जुड़ा।

यह भी पढ़ें 👉

अमेरिका ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, ड्रैगन पर लगा जासूसी का आरोप

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 35% की भारी गिरावट, बाकी कंपनियों के शेयर भी बिखरे, आखिर क्या है वजह जानिए

इसी तरह आगे ये खून का रिश्ता स्कॉटलैंड के राजा जेम्स-V से होता हुआ स्कॉटलैंड की क्वीन मेरी से जुड़ा।

इस पूरे दावे की सबसे अहम कड़ी में से एक जायदा की पहचान को लेकर काफी विवाद रहा है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार, ये साफ नहीं है कि जायदा पैगंबर मोहम्मद की वंशज थीं या नहीं।

ब्रिटिश मैग्जीन स्पेक्टेटर का कहना है कि जायदा की पहचान को लेकर एकमत नहीं है।
मोरक्को के अखबार ने जायदा को जहां सेविले के तीसरे राजा अल-अब्बाद की बेटी बताया है, तो वहीं कुछ इतिहासकारों के मुताबिक जायदा अल-अब्बाद की पत्नी थीं। कुछ मुस्लिम इतिहासकारों ने जायदा को अल-अब्बाद की बहू बताया है, जो अब्बाद के बेटे अबू अल-फतह अल-मामुन की पत्नी थीं।

द इकोनॉमिस्ट ने इतिहासकारों के हवाले से लिखा है कि वह पैगंबर मोहम्मद के वंशज रहे एक शराबी खलीफा मुतामिद बिन अब्बाद की बेटी थीं। वहीं कुछ का कहना है कि जायदा की शादी मुतामिद बिन अब्बाद के परिवार में हुई थी।

हाल में आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बर्क पीयरेज संस्था ने कहा कि ये दावा गलत है कि वह एलिजाबेथ-II के पैगंबर मोहम्मद के वंशज होने का ओरिजनल सोर्स है।

पीयरेज के मुताबिक, इस बात के ओरिजनल सोर्स वास्तव में सर इयान मोनक्रिफ थे, जिन्होंने इस तथ्य को 1982 में आई उनकी किताब ‘रॉयल हाईनेस: एनसेस्ट्री ऑफ द रॉयल चाइल्ड’ में शामिल किया था।

दावे को प्रोपेगेंडा क्यों कहा गया?

इस दावे पर सवाल उठाते हुए 2019 में लेखिका लेस्ली हेजलटन ने कहा था कि इस थ्योरी को शायद पश्चिम में इस्लाम को बुराई के तौर पर पेश किए जाने के जवाब के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

रेडडिट जैसे सोशल फोरम पर यहां तक लिखा गया कि ये प्रोपेगेंडा फिर से ब्रिटिश साम्राज्य फैलाने की कोशिशों का हिस्सा है।

द इकोनॉमिस्ट के अनुसार, 2018 में अरब एथीस्ट नेटवर्क के वेब फोरम पर एक खबर इस हेडलाइन के साथ चलाई गई थी- “रानी एलिजाबेथ को मुसलमानों पर शासन करने के अपने अधिकार का दावा करना चाहिए।”

कुछ इतिहासकारों का कहना है कि इतिहास में जिन लोगों के जिक्र के आधार पर ये दावा किया जा रहा है, उनकी हकीकत जानने के लिए और रिसर्च की जरूरत है। ब्रिटिश इतिहासकार डेविड स्टार्की ने 2018 में इस दावे को लेकर कहा था- ‘ये बिल्कुल भी अजीब नहीं है।’

इस दावे के जनक माने जाने वाले अमेरिकी-ब्रिटिश पत्रकार और वंशावली विशेषज्ञ ब्रूक्स-बेकर का 2005 में निधन हो गया था। बेकर की मौत पर ब्रिटेन के बड़े अखबारों में शामिल द टेलीग्राफ ने अपने शोक संदेश में लिखा था- ‘पत्रकारों के लिए उनका (बेकर के होने का) सबसे बड़ा फायदा ये था कि वह हमेशा ध्यान खींचने वाले कमेंट करते थे। नुकसान ये था कि वह अक्सर गलत होते थे।’

 

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

Category

  • accident
  • Astrology
  • Business
  • Covid-19
  • Crime
  • Daily Post Special
  • Defense
  • Delhi
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Environment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • jobs
  • Law
  • Nainital
  • others
  • Politics
  • RBI
  • Religion
  • Science
  • Sports
  • States
  • Technology
  • terrorism
  • uttarakhand
  • Viral Video
  • weather
  • World

Contact Us

Deewan Singh
Editor

Address : H.No.-16, Khatalgoan, Almora, Uttarakhand-263661
Contact : +91-9540960425
Email : editorthedailypost24@gmail.com
Website:www.thedailypost24.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 thedailypost24.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Politics
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Video
  • Daily Post Special

© 2021 expose24x7india.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In