आईपीएल 2022 में CSK कुछ ख़ास नही कर पाई और इस सीजन ये टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही। टॉप 4 टीमों के अलावा सभी का घर जाना तय है। इसी दौरान एक फोटो वायरल हो रही है जिसमे बताया जा रहा है की धोनी झारखंड में चल रहे पंचायत चुनाव में ड्यूटी दे रहे है। धोनी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं।
एक वायरल फोटो के चलते धोनी का नाम झारखंड में चल रहे पंचायत चुनाव से जुड़ गया है। दरअसल, रांची में चुनाव ड्यूटी के दौरान लोग एक शख्स को एमएस धोनी समझ बैठे हैं। धोनी के हूबहू शक्ल का ये शख्स विवेक कुमार है जो सीसीएल के एक डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर है वे चुनाव ड्यूटी में लगा हुआ है और मतगणना केंद्र पर ड्यूटी कर रहा है। विवेक कुमार को तीसरे चरण के चुनाव में लगाया गया है। उसके चेहरे की बनावट एमएस धोनी के जैसी है।