आज 25 दिसंबर, रविवार का दिन है। आज भगवान शिव की आराधना करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, इससे आपके ग्रह दोष दूर होंगे। चलिए जानते हैं कि नक्षत्रों की चाल कैसे आपको प्रभावित करेगी
मेष: जल्द आपकी शादी हो सकती है, काम की वजह से ज्यादा टेंशन में ना आये। घरवालो पर यकीन रखें।
वृषभ: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आज के दिन किसी भी अनजान व्यक्ति पर आसानी से भरोसा न करें। धन हानि आज हो सकती है।
मिथुन: प्रेम संबंध में खटास आ सकती है। अपने चाहनेवालों पर विश्वास रखें। माता और पिता के साथ यात्रा का आरम्भ हो सकता है।
कर्क: आपका मन बहुत ही अशांत रहेगा, आपको इसे काबु में करना होगा नही तो तन भी कमजोर हो जायेगा। दुश्मन आज आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपना संयम ना खोए
सिंह: काम पर ध्यान दें और फ़िज़ूल ख़र्च से बचें। गुस्सा आपका बड़ा शत्रु, इस पर विजय प्राप्त करना सीखें। नए हफ़्ते की शुरुआत से पैसों का आगमन हो सकता है।
कन्या: इस राशि के लोग आज बहुत व्यस्त रहेंगे और परिवार के लिए समय नही निकाल पाएंगे।
तुला: अपने ऑफिस वर्क और निजी जिंदगी में संतुलन बनाए रखना आपके लिए मुश्किल होगा। परिवार के कुछ लोग आपसे नाराज रहेंगे।
वृश्चिक: जीवन का आनंद लेना सीखें। घरवालों का ध्यान रखें और दूसरों के जीवन में दखलअंदाजी ना करें इससे रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी।
धनु: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है इसीलिए कोई कार्य करें आपको सफलता ही मिलेगी। ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है और कद बढ़ेगा।
मकर: आज का दिन इस राशि वाले लोगों के लिए खास है। अगर आपका शादी का मन है तो आज आपके लिए कई रिश्ते आ सकते हैं।
कुंभ: आज के दिन हर किसी से आपकी तारीफ सुनने को मिलेगी। पढ़ने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ सकती हैं। ज्यादा धन खर्च करने से बचें।
मीन: आज के दिन आप बीमारियों से संभल कर रहें, ठंड के मौसम में आप को कमजोर हो सकती है। ज्यादा बाहर न जाएं।