त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। बताया जा रहा है कि उन्हें लेकर पार्टी नाराजगी चल रही है। बिप्लब देब ने 2018 में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौपा। बताया जा रहा है कि पार्टी में उनके खिलाफ तेजी से नाराजगी बढ़ रही थी., वहीं राज्य में अगर साल विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही थी। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। वहीं थोड़ी देर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली, जिसमें नए सीएम को लेकर चर्चा होगी। बिप्लब देब मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है, मेरे जैसे कार्यकर्ता को संगठन के काम करने की जरूरत है।
Deewan Singh
Editor