नई दिल्ली। यूपी में एक बार फिर दरिंदगी का मामला सामने आया है, हांलाकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना से एक बार फिर प्रदेश शर्मशार हुआ है। मामला गाजियाबाद जिले का है, यहां एक 11 साल के मासूम से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामला शर्मशार करने के साथ-साथ रिश्तों को तार-तार करने वाला भी है, क्योंकि मासूम बच्ची के साथ उसके अपने रिश्तेदारों ने ही दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी 22 वर्षीय उवैद और शान इलाही को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 21 फरवरी की बताई जा रही है। घटनाक्रम मुरादनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्की सराय का है। 11 साल की बच्ची कक्षा दो में पढ़ती है। 21 फरवरी को वह घर के नजदीक खेल रही थी। उसके रिश्ते में लगने वाले दो भाई वहां पर आए और बहला-फुसलाकर उसे साथ ले गए। सुनसान स्थान पर ले जाकर दोनों युवकों ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची जब काफी देर तक नहीं मिली तो खोजबीन शुरू हुई।
Deewan Singh
Editor