नई दिल्ली। महाराष्ट्र में निठारी कांड जैसा एक मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हांलाकि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है, लेकिन मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक प्राइवेट अस्पताल से मानव कंकाल और खोपड़ियां बरामद हुई हैं। दरअसल, मामला वर्धा के आरवी क्षेत्र के कदम अस्पताल का है। यहां अवैध गर्भपात मामले में जांच करने पहुंची पुलिस ने जब बायोगैस प्लांट की जांच की तो होश ही उड़ गए। प्लांट में 11 मानव खोपड़ियां और 56 भ्रूण की हड्डियां बरामद हुईं। पुलिस ने अस्पताल से सोनाग्राफी मशीन का कागज जब्त कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि 13 साल की लड़की का अवैध गर्भपात कराने के आरोप में अस्पताल की डॉक्टर रेखा कदम व एक नर्स को भी गिरफ्तार करा गया है।
Deewan Singh
Editor