तमिलनाडु के कन्नूर में विमान हादसे के बाद अब रूस निर्मित हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ है।
विमान की जानकारी
वह विमान जिसमे CDS जनरल बिपिन रावत सवार थे, उसका नाम Mi-17V5 है और यह रूस निर्मित है। रक्षा विषेशज्ञों की मानें तो यह हेलीकॉप्टर एक बहुत ही उन्नत और सुरक्षित विमान है, इसीलिए बहुत से लोगों को हैरानी हो रही है कि कैसे यह सुरक्षित विमान ऐसी दुर्घटना का शिकार हो गया।
ब्लैक बॉक्स हुआ बरामद
विमान हादसे की वजह क्या थी? ऐसा क्या हुआ जिससे देश ने अपने 12 जाबांज सैनिक खो दिए। घटना के बाद से ही भारतीय सेना विमान के ब्लैक बॉक्स को ढूंढने में लग गई थी।
क्या होता है ब्लैक बॉक्स?
पाठको को बता दें की ब्लैक बॉक्स किसी विमान का एक इस हिस्सा होता है जिसमे प्लेन या वाहन की हर पल की गतिविधि रिकॉर्ड हो जाती। विमान हादसों के जरिये अक्सर, ब्लैक बॉक्स की तहकीकात से एजेंसियां हादसे की वजह का पता लगा पाती हैं।
सूत्रों के अनुसार Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर साइट से बरामद किया गया है। विमान हादसे की तहकीकात में ब्लैक बॉक्स अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस से पता चल सकेगा कि किस वजह से यह दुर्घटना हुए, क्या यह सिर्फ एक आम मशीनी गलती थी या किसी देश के दुश्मन की साज़िश?