यूपी के बहराइच से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दस से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है और पुलिस प्रशासन शवों को निकालने के साथ-साथ राहत व बचाव में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार बहराइच में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा मंडी के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दौरान मिनी बस और कंटेनर में हुई टक्कर में कर्नाटक के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि लखीमपुर की ओर से आ रही मिनी बस में करीब 20 लोग सवार थे, यह सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं। सभी श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे। रुपईडीहा बार्डर होते हुए ये सभी अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। यहां से सभी बनारस पहुंचते, और इसके बाद आगे की यात्रा को निकलते। इसी बीच बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक श्रद्धालु की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सूचना पाकर मोतीपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन मृतकों के शव मिनी बस में ही फंसे हुए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को बाहर निकाला। घायलों को सीचसी मिहीपुरवा ले जाया गया।
Deewan Singh
Editor