गंगोलीहाट। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर राजकीय शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में 1 अक्टूबर को 'काला दिवस' के रूप में मनाते हुए खण्ड शिक्षा कार्यालय गंगोलीहाट में नई पेंशन स्कीम का पुतला फूंका गया। ओपीएस बहाली मंच के ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी खण्ड शिक्षा कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने एनपीएस के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन को कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताया और इसे तत्काल बहाल करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, त्रिभुवन बिष्ट, विजय खत्री, हेम पाठक, कुंदन दसोनी, नकुल महर, सचिन, भगवत जोशी, हरीश पंडा, हृदयेश कोहली, पंकज दसोनी, रंजना खाती, पवन दीप, गोकुल कांडपाल, राकेश पंत, मयंक खर्कवाल, राजकुवर कंडारी, मुकेश गेरोला, अनूप रावत, मेघा कोहली, प्रियंका चंद तथा रजनी समेत कई शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

