
इस समय भारत ही नही अपितु समस्त भारतीय उपमहाद्वीप में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के आगमन के साथ ही आगमन हुआ है बीमारियों का जैसे कि सर्दी, खाँसी, जुखाम इत्यादि। आम जनमानस को कोविड से उबरने में ज्यादा समय नही हुआ है लेकिन अभी से ही तीसरी लहर की शंका बनी हुई है।
एक गिलास पानी।
सुबह-सुबह जल्दी उठने के बाद सबसे पहले अगर आपको कोई काम करना चाहिए तो ये की एक गिलास पानी पिएं। रात भर निद्रा में रहने के कारण आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह सुबह पानी पीने से मस्तिष्क भी तरोताजा हो जाता है जिससे आप दिन भर के कार्यों में बेहतर तरीके से ध्यान लगा पाएंगे।
सिर्फ गरम पानी।
सुबह अगर आप पानी पीते हैं तो वह अच्छी बात है लेकिन पानी गर्म होना चाहिए। सर्दियों के मौसम में तो यह बहुत ही जरूरी है क्योंकि इससे शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे मेटाबॉलिज्म रेट अच्छा रहता है।
खाली पेट एक्सरसाइज।
सुबह-सुबह उठने के बाद आपको खाली पेट व्यायाम करना चाहिए। केवल 15 मिनट व्यायाम करने से आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरीज में भारी कमी आएगी तथा रक्तचाप भी बढ़ेगा। एक्सरसाइज करने के बाद पूरा दिन भर आपका तन और मन ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।
भरपेट नाश्ता।
आयुर्वेद के मुताबिक मनुष्य को सुबह-सुबह अच्छे से नाश्ता करना चाहिए क्योंकि इससे मिली ऊर्जा तथा न्यूट्रिएंट्स पूरे दिन भर चलते हैं। बहुत से छात्र एवं छात्राएं सुबह-सुबह नाश्ता नहीं करते जिस कारण वे स्कूल में दिन भर पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पाते हैं।