नई दिल्ली। यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने पहले बेबी को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुबर दी। रितिका ने खुशखबरी देने के साथ अपने बेबी की पहली झलक भी फैंस संग शेयर की है। उन्होंने अपने नन्हे बच्चे के पैरों की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। हालांकि उन्होंने अभी बेबी का फेस रिवील नहीं किया है, उन्हें बेटा हुआ है या बेटी। अभी इसका भी खुलासा नहीं किया है। रितिका ने पोस्ट में सिर्फ बच्चे की बर्थ डेट बताई है। उनके बेबी का जन्म 27 मार्च, 2026 को हुआ है। कैप्शन में रितिका ने लिखा कि राम नवमी के दिव्य और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें हमारा सबसे अनमोल तोहफा दिया है। रितिका की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और उनके बेबी को खूब प्यार और दुआएं दे रहे हैं। अनुराग डोभाल की बात करें तो वो बीते कुछ समय से हेडलाइन्स में हैं। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई थी। एक्सीडेंट में अनुराग को गंभीर चोंटें आईं। उनके हिप में फैक्चर हुआ था। उनकी सर्जरी भी हुई है, जिसके बाद उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। अनुराग ने हाल ही में वीडियो शेयर करके बताया था कि वो काफी दर्द में हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि शायद वो अब कभी चल नहीं पाएंगे। वो काफी इमोशनल होते दिखे थे। इससे पहले उन्होंने ये भी बताया था कि उनके परिवार ने उन्हें बेदखल कर दिया है। परिवार की वजह से वो डिप्रेशन में हैं। मगर इस मुश्किल घड़ी में उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी जिंदगी में नन्हा-मुन्ना मेहमान आ चुका है। पिता बनकर वो काफी ज्यादा खुश हैं, फैंस को उम्मीद है कि पिता बनने के बाद अनुराग डिप्रेशन से भी जल्द बाहर आ जाएंगे।

Trending
2027 विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का चौंकाने वाला खुलासा, मैदानी इलाकों में 25 प्रतिशत मतदाता लापता
मंत्री खजान दास का 'विकसित भारत @2047' विजन, समाज कल्याण की योजनाओं को रियल टाइम मॉनिटरिंग से जोड़ने का दिया निर्देश
राज्यपाल ने पौड़ी को दी आधुनिक जिला पुस्तकालय की सौगात, छात्र-छात्राओं से करियर और भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा
दिल्ली में कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल की मौजूदगी में उत्तराखंड भाजपा के बड़े चेहरों का कांग्रेस में विलय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: अब तेहरवीं तक वारिसों के नाम दर्ज होगी खतौनी, नामांतरण प्रक्रिया हुई बेहद सरल
पिता बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल! पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की बच्चे के पैरों की फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
रुद्रपुर में कोर्ट का आदेश: कथित पत्रकार पर प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने का आरोप
पिता बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल! पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की बच्चे के पैरों की फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
- by Admin
- Mar 28, 2026