कानपुर। यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि आक्रोश भी पैदा कर दिया है। दरअसल, कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई लोग नाराज हो गए और महंत के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर के महंत को नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया। इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना था कि मंदिर में रहने वाले महंत को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। रविवार देर रात जब महंत मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित भूतेश्वर मंदिर के महंत हैं और मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं। इधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ से बचाकर रावतपुर थाने ले आई। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। महंत ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending
क्यों कहलाते हैं पुष्कर सिंह धामी 'धाकड़ धामी'? मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों को बताया जनहित में कठोर फैसलों का राज
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी यूसीसी संशोधन को मंजूरी: पहचान छिपाकर विवाह करना अब होगा भारतीय न्याय संहिता में अपराध
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा निर्णय, बीकेटीसी बोर्ड ने बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर लगाई रोक
मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता 2026: अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने तैयारियों को लेकर जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का सुशासन की दिशा में बड़ा कदम: एकीकृत डेटाबेस से रुकेगा योजनाओं का दोहराव और भ्रष्टाचार
उपनल कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी: समान कार्य के लिए समान वेतन हेतु धामी सरकार ने बजट में 289 करोड़ का किया प्रावधान
परिवार पर हमले का आरोप लगाते हुए गर्भपात का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंचा शख्स
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: भारत में महिलाओं को समान अधिकार देने का एकमात्र रास्ता यूसीसी