देहरादून। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां आज सोमवार सुबह-सुबह मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने एक निर्दोष की जान ले ली। दरअसल, राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र में मसूरी रोड के मालसी इलाके के पास दो कार सवारों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया और गोलीबारी तक जा पहुंचा। जानकारी के मुताबिक एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो कार के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कार को रोकने के इरादे से उसके टायरों पर गोलीबारी की। इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना यहीं नहीं रुकी। गोलीबारी से बचने की कोशिश कर रही फॉर्च्यूनर कार जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने कार सवारों के साथ मारपीट की, साथ ही वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, एसपी सिटी समेत पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को गहरा दुख दिया है, बल्कि पूरे इलाके में गुस्से और दहशत का माहौल बना दिया है।
Trending
उत्तराखंड में 29 लाख उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: इस साल नहीं बढ़ेगा बिजली का बिल, आयोग का फैसला
महंगाई का झटका: उत्तराखंड में पानी के बिलों में वार्षिक बढ़ोतरी लागू, जल संस्थान ने जारी किए निर्देश
पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर और मध्य भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
उत्तराखंड में पीएम मोदी की बड़ी जनसभा स्थगित, चुनावी राज्यों में व्यस्तता के चलते लिया गया फैसला
सड़क मंत्रालय ने एनएच-7 ऋषिकेश बाईपास के लिए 1105.79 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
देहरादून हत्याकांड पर बरसे मुख्यमंत्री, कहा- अपराधियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी उत्तराखंड पुलिस
वित्तीय वर्ष 2025-26 बजट अपडेट: स्थानीय जरूरतों के लिए उत्तराखंड की ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों को 93 करोड़ आवंटित
देहरादून शूटिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत: सीएम धामी ने कानून व्यवस्था में लापरवाही पर दी चेतावनी
देहरादून में मॉर्निंग वॉक बनी मौत का कारण, रोड रेज फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जान गई
- by Admin
- Mar 30, 2026