नई दिल्ली। मद्रास से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने बड़ा और अहम फैसला सुनाते हुए सथानकुलम कस्टोडियल किलिंग मामले में 9 पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई है। यह फैसला न्यायिक प्रक्रिया का बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पुलिस हिरासत में होने वाली घटनाओं पर सख्त संदेश देने की बात कही जा रही है। साल 2020 के सथानकुलम कस्टोडियल किलिंग मामले में बड़ा फैसला आया है। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने पिता-पुत्र की मौत के मामले में दोषी पाए गए 9 तमिलनाडु पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला उस समय काफी चर्चित रहा था और अब कोर्ट के फैसले ने एक अहम संदेश दिया है। इस मामले में दोषी ठहराए गए नौ पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर श्रीधर, सब-इंस्पेक्टर बालकृष्णन और रघु गणेश शामिल हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी मुरुगन, समदुरई, मुथुराजा, चेल्लादुरई, थॉमस फ्रांसिस और वेलुमुथु के नाम भी शामिल हैं। जयराज और बेन्निक्स को 19 जून 2020 को तूतीकोरिन जिले के सथानकुलम पुलिस ने कोविड-19 लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया था। हिरासत के दौरान पुलिस की बर्बर पिटाई से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई ने 2027 पन्नों की मुख्य चार्जशीट और 400 पन्नों की पूरक चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में पांच साल से अधिक समय तक चले ट्रायल के दौरान 100 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
Trending
काली मंदिर के पास जंगल में कथित मुठभेड़ के बाद ऋषिकेश पुलिस ने हरियाणा के इमरान को दबोचा
उत्तराखंड बीएलए नियुक्तियों में भाजपा और कांग्रेस आगे, क्रमशः 89 और 84 प्रतिशत बूथों पर तैनात किए एजेंट
सीजफायर के बीच भारतीयों को ईरान छोड़ने की सलाह
टाइपिंग टेस्ट में फेल होने पर जूनियर क्लर्क का डिमोशन
वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनी टिहरी झील: 8 से 12 अप्रैल तक चलेगी राष्ट्रीय स्तर की पुलिस खेल प्रतियोगिता
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आगाज़: भव्य जनसभा से पहले डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मेडल जीतने वाले उत्तराखंड के खेल नायकों के लिए सरकारी सेवा में जाने का रास्ता साफ, कार्मिक विभाग की हरी झंडी
उत्तराखंड जनगणना 2027: बिना दस्तावेज जमा किए पोर्टल पर 33 आसान सवालों के जवाब देकर स्वगणना पूरी करें