यूपी के अयोध्या से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक तेज रफ्तार बस हाईवे पर पलट गयी। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बस्ती, सिद्धार्थनगर जा रही थी। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों से बात की है। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 10 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। डीएम नीतीश कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। डीएम ने सभी घायलों का समुचित इलाज कराए जाने की बात कही है। बस दुर्घटना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एनएच 27 पर ओवरटेक करने के चक्कर में बस साइड वॉल से टकराई और पलट गई। अधिकारी पूरी घटना की जांच में जुट गए हैं। सीएम योगी ने अयोध्या जनपद में बस पलटने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों का लेकर गहरा शोक प्रकट किया है।
Deewan Singh
Editor