नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिजाइन और निर्मित की गई गाइडेड (दिशानिर्देशित) मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि ने रूस की नौसेना के आरएफएस एडमिरल ट्रिब्यूट्स के साथ अरब सागर में पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया। इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य और आपसी क्रियाशीलता का प्रदर्शन किया। इसमें सामरिक कार्य-नीति, क्रॉस-डेक हेलीकॉप्टर परिचालन और पोत कौशल से संबंधित गतिविधियां शामिल थीं। बता दें कि भारत की तीनों सेनाएं आधुनिक हथियारों से लैस होती जा रही हैं। पहले ज्यादातर सामानों के लिए हम लोग विदेशी मुल्कों पर निर्भर होते थे मगर अब सेनाओं के हथियार भारत में ही बनकर तैयार हो रहे हैं। भारतीय नौसेना के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस कोच्चि को अरब सागर में रूसी नौसेना के साथ अभ्यास किया। इस तरह के युद्धाभ्यास रणनीतिक और कूटनीतिक तरीके से भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
Deewan Singh
Editor