नई दिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 193.83 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,46,63,629 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। वहीं अब तक 3.42 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। बता दें कि समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
उधर भारत में सक्रिय मामले आज 21,177 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.05 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,363 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,26,22,757 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 4,25,379 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 85.17 करोड़ से अधिक (85,17,63,974) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.73 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.95 प्रतिशत है।
Deewan Singh
Editor