नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस ने एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने भेजे। सिद्धांत कपूर का नमूना उन छह में से था जो पॉजिटिव आया है। हांलाकि पुलिस के बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उनका सेवन किया।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ लिस्ट में श्रद्धा कपूर भी शामिल थीं। हालांकि, उनके खिलाफ कुछ ठोस साबित नहीं हो पाया। श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और दीपिका पादुकोण से सितंबर 2020 में व्हाट्सएप चैट में नाम आने पर पूछताछ की गई थी।
गौरतलब है कि सिद्धांत कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म जुड़वा से की थी। सिद्धांत अगली, जज्बा, हसीना पारकर, पलटन, हैलो चार्ली और चेहरे जैसी फिल्मों में काम किया है। सिद्धांत हाल में रिलीज हुई सीरीज भौकाल में भी नजर आए थे।
Deewan Singh
Editor