नई दिल्ली। देशभर में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है, इसको लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार छह दिनों के अंतराल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को दक्षिणी श्रीलंका को कवर करते हुए केरल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों मालदीव और लक्षद्वीप के आसपास के इलाकों और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इस दौरान बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बिहार कई जिलों में अगले दो दिनों तक हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
वहीं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अगले 48 घंटों में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
उधर बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बिहार कई जिलों में अगले दो दिनों तक हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Deewan Singh
Editor